कोटा

Kota: पिता से आखिरी कॉल पर बोला ‘गांव आऊंगा’ और उठा लिया ऐसा कदम, 24 घंटे में 2 कोचिंग छात्रों ने की आत्महत्या

JEE Aspirant From MP Dies In Kota: सीआइ ने बताया कि जिस पीजी कमरे में छात्र रह रहा था, उसमें हैंगिंग डिवाइस नहीं था। ऐसे में इसके मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 10:39 AM IST
Feature image

Kota Student Suicide Case: कोटा शहर के दो थाना इलाकों में 24 घंटे में दो कोचिंग छात्र ने खुदकुशी कर ली। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अंबेडकर नगर में पीजी के रूप में रह रहे कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। सीआइ मुकेश मीणा ने बताया कि रात 9 बजे सूचना मिली कि अंबेडकर नगर में जेईई की तैयारी कर रहे पीजी स्टूडेंट गुना मध्यप्रदेश निवासी अभिषेक लोधा ने कमरे में आत्महत्या कर ली। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

नहीं लगा हुआ था हैंगिंग डिवाइस

सीआइ ने बताया कि जिस पीजी कमरे में छात्र रह रहा था, उसमें हैंगिंग डिवाइस नहीं था। ऐसे में इसके मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गांव आने की बोल रहा था, सुसाइड किया

जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम मंगलवार देर रात का है। सीआई बुधाराम ने बताया कि मृतक नीरज हरियाणा के नावां महेंद्रगढ़ का निवासी था। वह दो साल से राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता बबलू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों पहले सीकर में कोचिंग कर रहे थे, लेकिन नीरज दो साल से कोटा में रहकर कोचिंग करने लगा। मंगलवार रात उसकी घर पर बात हुई थी तो वह गांव आने की बोल रहा था। परिवार की तरफ से कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस से उन्हें घटनाक्रम की जानकारी मिली।

Updated on:
9 Jan 2025, 10:39 AM IST
Published on: