31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के बाद अब अलवर में फूटा पानी का फव्वारा, चौंक गए लोग, सोशल मीडिया पर Video Viral

Alwar Water Burst Viral Video: इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। यूज़र्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Jan 2025, 12:16 PM IST

Jaisalmer Water Burst: राजस्थान के जैसलमेर में फव्वारा निकलना चर्चा का विषय बना हुआ था। इसी बीच अलवर के फव्वारें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बहरोड़ के बीघाना गांव में एक चालू बोरवेल से तेज दबाव के साथ पानी का फव्वारा फूटने की घटना ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

ये बताया कारण


प्रत्यक्षदर्शियों और बोरवेल संचालक राजकुमार के अनुसार पास के खेत में एक और बोरवेल की खुदाई भीलवाड़ा मशीन से की जा रही थी। खुदाई के दौरान दोनों बोरवेल के जल स्रोत आपस में जुड़ गए। इससे चालू बोरवेल में पानी का दबाव बढ़ गया और पानी तेज़ फव्वारे के रूप में बाहर आने लगा।

यह भी पढ़ें : जलमग्न हुआ रेगिस्तान! देखें Jaisalmer फव्वारे का वायरल वीडियो, धरती में समा गया ट्रक और मशीन

फव्वारा रुकने की प्रक्रिया


भीलवाड़ा मशीन को बंद करने के बाद पानी का प्रेशर खत्म हो गया और फव्वारा रुक गया। इस घटना ने गांव में कुछ समय के लिए सनसनी मचा दी, लेकिन असल कारण सामने आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

जैसलमेर में भी हुई थी घटना


कई लोगों ने इसे जैसलमेर की बोरवेल घटना से जोड़ा और अटकलें लगाईं। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिर्फ बोरवेल के जल स्रोतों के मिल जाने का परिणाम था।

यह भी पढ़ें : कमरे में गड्‌ढा खोदकर कर रहे थे क्रूड-ऑयल चोरी, किराए पर खेत लेकर बनाई 8 फीट गहरी सुरंग; CCTV कैमरों से करते थे निगरानी

सोशल मीडिया पर चर्चा


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। यूज़र्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।