कोटा

ACB Action : कोटा में 3 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, मांगी थी 8 हजार रुपए की घूस

ACB action Kota: कोटा एसीबी कोटा इंटेलिजेंस इकाई ने मंगलवार को गुमानपुरा थाने के कांस्टेबल जीतराम को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
कोटा में 3 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार। फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। एसीबी कोटा इंटेलिजेंस इकाई ने मंगलवार को गुमानपुरा थाने के कांस्टेबल जीतराम को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पीड़ित से झूठे केस में न फंसाने की एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि कोटा इकाई को 9 फरवरी को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह पहले एचडीएफसी बैंक के लिए रिकवरी का काम करता था, जो उसने अब बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में ACB का बड़ा ‘धमाका’, 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया पेंशन विभाग का अफसर

मांगी थी 8 हजार रुपए की घूस

परिवादी एक दिन दोस्त की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गुमानपुरा थाने का कांस्टेबल जीतराम दुकान पर आया और उसे झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग की। इस पर 7 फरवरी को कांस्टेबल ने उससे 5 हजार रुपए जबरन ले लिए और शेष 3 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इस पर 9 फरवरी को सत्यापन करवाया गया। जिसमें आरोपी के 3 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई।

रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

मामले में उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा आनंद शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में मंगलवार को एसीबी इन्टेलीजेंस सीआई चन्द्र कंवर और टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

ACB Action: जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पंचायत प्रशासक गिरफ्तार

Published on:
10 Feb 2026 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर