कोटा

Kota: दोस्त ने लड़की से बात नहीं करवाई तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Dispute Over Love Affair: घायल युवक महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त महेश कुमार ने एक लड़की से बातचीत के विवाद में उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया।

less than 1 minute read
Oct 09, 2025
अस्पताल में भर्ती महेंद्र की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime News: कोटा शहर के तलवंडी इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने खुद को चाकू मार लिया। शुरुआत में युवक ने अपने दोस्त पर हमला करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। दरअसल युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में खुद ही खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया था।

ये भी पढ़ें

Jaipur-Ajmer Highway Accident: करवा चौथ के 2 दिन पहले थैली में पहुंचा पति का शव तो मच गया कोहराम, बेसुध होकर गिरी पत्नी

दोस्त पर लगाया झूठा आरोप

घायल युवक महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त महेश कुमार ने एक लड़की से बातचीत के विवाद में उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CCTV में खुली असलियत

जवाहर नगर थाना प्रभारी राम लक्ष्मण के अनुसार जब पुलिस ने मौके के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तो सच्चाई सामने आ गई। वीडियो में साफ नजर आया कि महेंद्र ने खुद ही अपने पेट में चाकू मारा था।

लड़की से जबरन बात कराने का बना रहा था दबाव

महेंद्र एक लड़की से जबरन बात करना चाहता था और इस बात के लिए अपने दोस्त महेश पर दबाव बना रहा था कि वह उसकी बात लड़की से करवाए। जब महेश ने इंकार कर दिया तो महेंद्र ने नशे की हालत में खुद को चाकू मार लिया ताकि महेश को फंसा सके।

महेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में पता चला कि महेंद्र हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से रिहा हुआ है। इसके अलावा महावीर नगर थाने में पीड़ित लड़की ने उसके खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में एक और थप्पड़कांड, तहसील कार्यालय में भिड़े 2 पटवारी; इस बात को लेकर हुआ झगड़ा

Published on:
09 Oct 2025 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर