कोटा

महिलाओं, युवाओं और किसानों को साल 2026-27 में मिलेगी कई बड़ी सौगातें, जानें कोटा-बूंदी में विकास का रोडमैप

2026-27 Development Roadmap: नए साल में कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र में विकास के बड़े काम शुरू होंगे, जो दोनों शहर की आर्थिक, सामाजिक उन्नति की राह प्रशस्त करेंगे।

3 min read
Dec 31, 2025
फोटो: पत्रिका

Good News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए साल-2026 के लिए कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में विकास का रोडमैप तैयार करवा लिया है। विकास के प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए संकल्प के साथ लक्ष्य पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

नए साल में कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र में विकास के बड़े काम शुरू होंगे, जो दोनों शहर की आर्थिक, सामाजिक उन्नति की राह प्रशस्त करेंगे। नए साल में दिल्ली-मुंबई एटलैन एक्सप्रेस वे पर यातायात चालू हो जाएगा। इससे कोटा और बूंदी के विकास को नए आयाम मिलेंगे और औद्योगिक कोरिडोर बनेगा, जिससे औद्योगिक निवेश की नई राह खुलेगी।

ये भी पढ़ें

नए साल में जोधपुर को मिलेगी अत्याधुनिक वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

कोटा में निजी क्षेत्र के सहयोग से विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की भी स्थापना होगी। कोटा मेडिकल टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनने वाला है। यहां विकास के दो दर्जन बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

नए साल में इस तरह लगेंगे विकास को पंख

  1. एयर कनेक्टिविटी : ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर 2027 में उड़ान शुरू होगी

    बिरला ने कहा कि कोटा- बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का कार्य शुरू हो गया है। दो साल में कार्य पूरा हो जाएगा। 2027 में कोटा से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पीएम गति शक्ति से यह प्रोजेक्ट जोड़ा गया है। एयरो सिटी पर भी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। दो चरणों में काम होगा। नियमित हवाई सेवा शुरू होने के बाद कोटा देश का बड़ा ट्यूरिज्म और मैरिज डेस्टिनेशन बनेगा।

    1. ट्रेन कनेक्टिविटी : स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

    नए साल में शहर के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कोटा के दोनों स्टेशनों के विकास कार्य अंतिम चरण में हैं। करीब 20 करोड़ से 24 कोच की एक नई मेंटेनेंस पिट लाइन होने से नई गाड़ियों का ठहराव शुरू हो जाएगा। आठ करोड़ से बूंदी स्टेशन का पुनर्विकास के साथ रामगंजमंडी सहित अन्य स्टेशनों का कार्य चल रहा है। मुम्बई और पुणे के लिए नई ट्रेनों के प्रयास किए जा रहे हैं।

    1. रोड कनेक्टिविटी : दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे गेमचेंजर बनेगा

    दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने वाला है। कोटा के औद्योगिक विकास और किसानों की समृद्धि के लिए यह एक्सप्रेस वे गेमचेंजर बनेगा। दरा टनल के कारण देरी हुई है। इस वर्ष टनल का काम पूरा होगा औऱ सवाईमाधोपुर वाला पैकेज भी जल्द पूरा होने से दिल्ली से कोटा तक पूरी तरह शुरू होगा। यहां 7 इंटरचेंज बनाए गए हैं। किसान भी फल-सब्जियां दिल्ली-मुम्बई समेत बड़े शहरों में सप्लाई कर सकेंगे। नॉर्दन बायपास और रिंग रोड भी नए साल में तैयार हो जाएगा।

    1. पर्यटन : 9 बाघ लाएंगे, धार्मिक पर्यटन से जुड़ेगा कोटा

    मुकुंदरा टाइगर रिजर्व व रामगढ़ अभयारण्य में 9 बाघ लाए जाएंगे। चम्बल में क्रूज शुरू होगा, चम्बल वाटर सफारी का किराया भी कम होगा। धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए मथुराधीश कॉरिडोर का काम भी शुरू होने वाला है। डीपीआर तैयार हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया में है। श्रीकृष्ण गमन पथ से भी कोटा जुड़ेगा। स्वदेश दर्शन योजना अन्तर्गत केशवराय जी मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में पर्यटन विकास के कार्य होंगे। इन्द्रगढ़ में बीजासन माता मंदिर में रोप-वे का काम भी जल्द शुरू होगा।

    1. उद्योग : कोटा-बूंदी में नए उद्योग लगेंगे, रोजगार सृजन होगा

    कोटा की आदर्श भौगोलिक स्थिति और पानी समेत अन्य संसाधनों की उपलब्धता के कारण यहां कई उद्योग आएंगे। तालेड़ा में 19 उद्योग लगाने की तैयारी है। इसमें एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, इथेनॉल प्लांट, डेयरी प्लांट और लॉजिस्टिक हब शामिल हैं। कोटा के कुंदी में 18 हेक्टेयर में, बूंदी कछालिया में 47.07 हेक्टेयर में स्टोन पार्क बनाए जाएंगे। कोटा में मिल्क प्लांट डेयरी प्रोसेसिंग क्षमता वृद्धि के लिए 115 करोड़ का बजट दिया है। नवनैरा बांध के आसपास भी कई उद्योग आएंगे।

    1. कृषि : कोटा में फरवरी में लगेगा एग्रोटेक मेला

    कोटा में फरवरी माह में राष्ट्रीय स्तर का एग्रोटेक मेला लगाया जाएगा। जो किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच होगा। भामाशाहमंडी के विस्तार की प्रक्रिया भी चल रही है। विस्तार के बाद एशिया की सबसे बड़ी मंडी हो जाएगी।

    1. स्वास्थ्य : कैंसर अस्पताल खुलेगा

    कोटा को मेडिकल टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनाने की दिशा में व्यापक परियोजना बनाई है। कोटा में निजी क्षेत्र के सहयोग से विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल खुलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। कोटा में आयुर्वेद का वेलनेस सेंटर खोलने की भी सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है। जेके लॉन में रामाश्रय का काम चल रहा है।

    1. दादी नानी की पाठशाला: सभी महिलाएं होंगी डिजिटल साक्षर

    संसदीय क्षेत्र में दादी-नानी की पाठशाला शुरू की जाएगी। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत बूंदी जिले के गणेशपुरा और जवाहर नगर, आमली में चल रही है। ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता से जोडऩे और उनके दैनिक जीवन को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2027 तक क्षेत्र की सभी महिलाएं डिजिटल साक्षर होंगी।

    1. किशोर सागर तालाब सौन्दर्यीकरण : 80 करोड़
    2. चंबल गार्डन : 72 करोड़

    ये होंगे विकास कार्य

    • भीतरिया कुण्ड : 20 करोड़
    • दिव्यांग पार्क : 25 करोड़
    • वैदिक पार्क : 13 करोड़-संविधान पार्क : 18 करोड़

    ये भी पढ़ें

    राजस्थान में अब बिना छत के भी मिलेगी सोलर पैनल की सस्ती बिजली, नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश

    Published on:
    31 Dec 2025 01:22 pm
    Also Read
    View All

    अगली खबर