कोटा

Rajasthan : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को न्योता देने पहुंचा ह्यूमनॉइड रोबोट, अंदाज देख हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो

Rajasthan : कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए ह्यूमनॉइड रोबोट पहुंचा। रोबोट के इस अनूठे अंदाज को देखकर मंत्री हैरान रह गए। जानें फिर क्या हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 8:54 PM IST
kota humanoid robot invitation to madan dilawar everyone amazed style
Rajasthan : कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। फोटो पत्रिका

Rajasthan : कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में शुक्रवार को तकनीक और नवाचार का अनूठा नजारा देखने को मिला। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट उनके पास पहुंचा। रोबोट ने आधुनिक अंदाज में मंत्री को शनिवार को इनोवेशन लैब के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रोबोट के इस अनूठे अंदाज ने मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, मौके पर मौजूद लोग भी इस तकनीकी प्रदर्शन को देख उत्सुक और हैरान नजर आए। रोबोट 40-50 कदम चलकर मंत्री के ऑफिस में पहुंचा था। इसके बाद रोबोट ने मंत्री को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Updated on:
20 Nov 2026, 8:54 PM IST
Published on: