
कोटा। भामाशाहमंडी में शनिवार को कृषि जिंसों की आवक लगभग 2 लाख 20 हजार कट्टे रही। मंडी में धान के भाव 50 रुपए, सोयाबीन 50 रुपए, सरसों 100 रुपए और चना 150 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज रहे। इसके उलट लहसुन के भावों में 500 रुपए की मंदी दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 7500 कट्टे रही। इसके भाव 5500 से 17000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे।
मंडी कारोबारियों के अनुसार प्रमुख जिंसों में तेजी से किसानों को राहत मिली। खासकर सरसों और चने के भावों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं लहसुन में गिरावट का दौर जारी रहा।
| कृषि जिंस | भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं मिल | 2825-2850 |
| गेहूं एवरेज टुकड़ी | 2850-2950 |
| गेहूं बेस्ट टुकड़ी | 2950-3100 |
| धान 1509 | 4100-4550 |
| धान 1847 | 4000-4400 |
| धान 1718 | 4600-5051 |
| धान सुगन्धा | 3900-4151 |
| धान पूसा-1 | 4400-4850 |
| धान 1401 | 4700-4950 |
| सोयाबीन | 6000-7788 |
| सरसों | 9000-10401 |
| अलसी | 9500-10000 |
| ज्वार शंकर | 2000-2500 |
| मक्का नई | 2500-2650 |
| जौ | 2850-3250 |
| तिल्ली | 12000-15500 |
| मैथी | 6000-7300 |
| धनिया | 14000-16000 |
| मूंग | 6500-8000 |
| उड़द | 6000-8500 |
| चना देशी | 7000-7450 |
| चना मौसमी नया | 6700-7251 |
| चना पेप्सी | 6700-7251 |
| चना डंकी | 6000-6800 |
| चना काबुली | 5500-8800 |
| लहसुन | 5500-17000 |
किराना बाजार में शनिवार को खाद्य तेल के भावों में स्थिरता रही। 15 किलो के टिन के हिसाब से सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2530, चंबल 2510, सदाबहार 2315, लोकल रिफाइंड 2240 और दीप ज्योति 2330 रुपए पर रहा। सरसों तेल स्वास्तिक 3570 और अलसी तेल 2970 रुपए प्रति टिन बिका।
मूंगफली तेल में ट्रक 3430, कोटा स्वास्तिक 2980, सोना सिक्का 3220 और कटारिया गोल्ड 3000 रुपए प्रति टिन रहा। वनस्पति घी स्कूटर और अशोका 2030-2030 रुपए प्रति टिन बिका। चीनी के भाव 5480 से 5520 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
| वस्तु | भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| बासमती चावल | 9500-10500 |
| मूंग दाल | 9500-10200 |
| मूंग मोगर | 10700-11100 |
| चना दाल | 8800-9000 |
| तुअर दाल | 12000-15200 |
| उड़द | 10800-11500 |
| उड़द मोगर | 12000-13000 |
| मसूर | 7000-7500 |
कोटा के सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, जबकि सोने में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,57,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं जेवराती सोने के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 1,29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। शुद्ध सोने के भाव 1,30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।
| गोल्ड | भाव (रुपए प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| 24 कैरेट (99.5) | 1,29,700 |
| 22 कैरेट | 1,20,093 |
| 20 कैरेट | 1,12,783 |
| 18 कैरेट | 1,03,760 |
| 14 कैरेट | 91,338 |
सोने-चांदी के भाव कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हैं।