कोटा

Kota Mandi Bhav : नए लहसुन की आवक, चीनी व रिफाइंड तेलों में तेजी

भामाशाहमंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 80000 कट्टे

2 min read
Feb 03, 2025
Photo: Patrika

भामाशाहमंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 80000 कट्टे की रही। चना 50, लहसुन पुराना 1000 रुपए तेज रहा, धान 50 रुपए मंदा रहा। पुराने लहसुन के भाव 400 से 7000, लहसुन नया 3000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक लगभग 2000 कट्टे की रही। नया लहसुन 45 कट्टे आया। किराना बाजार में टेंडर तेज होने के कारण चीनी में 120 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही, जबकि लूज रिफाइंड बढ़ने से सोयाबीन तेलों में 35 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

भाव : गेहूं 2800 से 2950, धान सुगन्धा 2300 से 22500, धान (1509) 2400 से 2601, धान (1718) 2500 से 2900, धान (1885) 2800 से 3001, धान (1847 ) 2300 से 2551, धान पूसा नया 2200 से 2551, सोयाबीन 3800 से 4225, सरसों 5300 से 5550, अलसी 5500 से 5700, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2200 से 2600, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2150, तिल्ली 11000 से 12500, मैथी 4700 से 5100, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया बादामी 5700 से 6600, धनिया ईगल 6550 से 7100, रंगदार 6500 से 7801, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 4800 से 5500, चना मौसमी 5000 से 5500, चना पेप्सी 4800 से 5550 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2310, चंबल 2270, सदाबहार 2140, एलेक्सा 2040, दीप ज्योति 2160, सरसों स्वास्तिक 2350, अलसी 2240 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 2760, स्वास्तिक निवाई 2360, कोटा स्वास्तिक 2340, सोना सिक्का 2590 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 2015, अशोका 2015 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4220 से 4270 प्रति क्विंटल।

देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।

कोटा सर्राफा: चांदी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 500 रुपए तेज होकर 93800 के साथ रहे। कैडबरी सोने के भाव 200 रुपए तेज होकर प्रति 10 ग्राम 84200 रहे। शुद्ध सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 84650 रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 84200

गोल्ड (22 k) : 77963

गोल्ड (20 k) : 73217

गोल्ड (18 k) : 67360

गोल्ड (14 k) : 59296

Published on:
03 Feb 2025 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर