कोटा

Kota: श्मशान पहुंचने से पहले पुलिस एक्शन: संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने अर्थी से उठाया शव, अंतिम संस्कार रोका

Woman Suspicious Death: कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने श्मशान ले जाने के लिए तैयार अर्थी से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
मृतका प्रतिमा, पत्रिका फोटो

Woman Suspicious Death: कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने श्मशान ले जाने के लिए तैयार अर्थी से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: मुकुन्दरा की धरा पर परदेसी बाघिन का मंगल प्रवेश, ऐसे तय किया 700 किमी का लंबा सफर

यह है पूरा मामला

गुमानपुरा सीआइ महेश कारवाल ने बताया कि छावनी रामचंद्रपुरा निवासी गजराज सिंह की शादी 6 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश निवासी प्रतिमा से हुई थी। शनिवार को प्रतिमा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मौत का कारण बीमारी बताते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन मृतका के पिता सत्येंद्र सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश से कोटा पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिमा की कोई संतान नहीं होने के कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही दहेज की मांग भी की जा रही थी।

मृतका के पिता ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सत्येंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर मृतका के पति गजराज सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि प्रतिमा के पेट में गांठ थी, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हुई है। उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या दहेज मांग के आरोपों को गलत बताया है।

ये भी पढ़ें

Kota: जयपुर में गैंगरेप का दोषी कोटा में काट रहा था उम्रकैद; पैरोल जंप कर फरार, 25,000 के इनामी को 8 साल बाद यूं दबोचा

Also Read
View All

अगली खबर