कोटा

बुजुर्ग है समाज की अमूल्य धरोहर वह अब नहीं करेंगे अकेलापन महसूस घर बैठे होगा समस्याओ का निराकरण

स्मार्ट सिटी लिए जिला प्रशासन एवं शहर पुलिस द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से कोटा स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट ऑनलाइन पॉर्टल शुरू जाएगा।

1 minute read
Mar 09, 2018
बुजुर्ग है समाज की अमूल्य धरोहर

कोटा .

वरिष्ठ नागरिकों को अब एकेलापन महसूस नहीं होगा। स्मार्ट सिटी लिए जिला प्रशासन एवं शहर पुलिस द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से कोटा स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट ऑनलाइन पॉर्टल शुरू जाएगा। जिसमें विभिन्न सुविधाओं एवं समस्याओं के निराकरण हेतु होम सर्विस शुरू होगी।

Read More: सोच समझ कर बैठे कोटा की सिटी बस में, एक महिला के लिए जानलेवा बनी सिटी बस

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोटा स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा मंच साबित हो, जिसमें समस्याओं के निराकरण के साथ आवश्यक सेवाओं की घर बैठे डिलेवरी में मदद मिल सके।


उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर होती है इन्हें अकेलापन महसूस नहीं होए| किसी भी प्रकार की जरूरतों एवं दुख. दर्द सुरक्षा की आवश्यकता के समय हमारा कर्तव्य बनता है कि उन्हें सहारा प्रदान करें। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट के तहत ऑन लाईन पोर्टल पर पंजीकरण एवं दी जाने वाली सुविधाओं का प्रचार. प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंंच बनाने की बात कही।


जिला कलक्टर ने कहा कि स्मार्ट केयर प्रोजेक्ट से जुडने के लिए वरिष्ठ नागारिकों का पंजीकरण कर उन्हें विशेष पहचान नम्बर जारी किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाले वेण्डरों का पुलिस चरित्र सत्यापन अनिवार्य किया जाकर पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष ए के जैन ने पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और वेण्डर को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

Published on:
09 Mar 2018 01:52 pm