कोटा

राजस्थान में वरमाला के बाद ही मैरिज गार्डन से फरार हो गई दुल्हन! वधू के घर पहुंचा दूल्हा तो लगा था ताला

Rajasthan Crime: कोटा में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया जब वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन और उसका परिवार अचानक मैरिज गार्डन से फरार हो गया। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने इसे ठगी बताते हुए लाखों रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया है।

2 min read
May 07, 2026
दूल्हा-दुल्हन की फोटो: पत्रिका

Kota Marriage Fraud Case: कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन पक्ष के अचानक फरार हो जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वर पक्ष ने इस पूरे मामले को ठगी बताते हुए आरोप लगाया है कि उनसे शादी की विभिन्न रस्मों और आयोजन खर्च के नाम पर लाखों रुपए वसूले थे, जिसके बाद दुल्हन पक्ष मौके से गायब हो गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: घरवालों ने महिला को ‘मृत’ माना, अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक चलने लगी सांसें

आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर की थी मदद

जानकारी के अनुसार साकेत आवास थेकड़ा निवासी स्वरूप सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर निवासी मुस्कान कंवर से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वर पक्ष ने शादी की तैयारियों और विभिन्न रस्मों के खर्च का जिम्मा उठाया था। ऐसे में हल्दी, मेहंदी, निकासी, बिंदौरी और अन्य पारंपरिक रस्मों के आयोजन के लिए वर पक्ष की ओर से लगभग 4 लाख रुपए तक की राशि दी थी।

दूल्हा बोला - बिना दहेज के तय हुई थी शादी

शादी बिना दहेज के तय हुई थी और दोनों पक्षों की सहमति से सभी रस्में धूमधाम से संपन्न हुई। मंगलवार रात गार्डन में आयोजित वरमाला की रस्म भी पूरी हुई। वरमाला के ठीक बाद दुल्हन मुस्कान कंवर अपने परिवार के साथ मौके से गायब हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया।

शक होने पर वर पक्ष जब दुल्हन के घर पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला और कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था । इसके बाद वर पक्ष ने पूरे मामले को सुनियोजित ठगी बताते हुए बोरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है ।

दहेज की मांग का दुल्हन पक्ष ने लगाया आरोप

वहीं पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीआइ अनिल कुमार टेलर ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शादी के अंतिम समय में दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग कर दी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Alwar Crime: फेरों से ठीक पहले खुल गया दूल्हे का राज, शादी में पहुंची युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप
Updated on:
07 May 2026 12:22 pm
Published on:
07 May 2026 11:57 am
Also Read
View All