नवग्रहों के सेनापति मंगल मन और बुद्धि के स्वामी माने जाते हैं। 30 नवंबर से 17 जनवरी तक वह इसी राशि में रहेंगे। जानिए आप पर पड़ेगा क्या असर
30 नवंबर से मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेगा। जिससे राशियों की स्थिति बदल जाएगी। मंगल को साहस का प्रतीक माना जाता है और वह आपके मन और बुद्धि को नियंत्रित करते हैं। आइए जानते हैं नवग्रहों के सेनापति के घर बदल लेने से किस राशि पर क्या असर पड़ेगा ?
मंगलग्रह 30 नवंबर को कन्या राशि से परिवर्तन कर तुला राशि में सुबह पौने छह बजे प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह 17 जनवरी 2018 तक तुला राशि में रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल के तुला राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। नवग्रहों में मंगल को सेनापति माना जाता है। मंगल एक राशि में 57 दिन तक रहते हैं। मंगल को कुंज, भौम, लोहितांग और अवेनय भी कहा जाता है। अग्नि तत्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवन शक्ति प्रदान करते हैं। मंगल का यह परिवर्तन सिंह, धनु मकर राशि के लिए फलदायक रहेगा।
चलना होगा संभलकर
वहीं वृश्चिक, मिथुन, कन्या, कुंभ तुला राशि के जातकों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। इसके अलावा मेष, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि के जातकों को डेढ़ महीने तक संभलकर चलना होगा। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच बताते हैं कि मंगल क्रूर और ऊर्जा देने वाला ग्रह है, जो व्यक्ति के मन तथा बुद्धि को तेज करता है। मंगल के प्रभाव से मनुष्य साहसी कार्य को अंजाम देता है, क्योंकि मंगल साहस का कारक ग्रह है। तुला में सर्वप्रथम मंगल अपने ही नक्षत्र चित्रा में होगा। उसके बाद राहु तथा गुरु के स्वाति और विशाखा नक्षत्र में भ्रमण करेगा। ऐसे हाल में जातकों के लिए मिश्रित फल मिलेगा।
मंगलः जानिए किस राशि का बढ़ाएगा हौसला और किसे करेगा पस्त
वृश्चिक : मंगल आने से गृहस्थ जीवन में परेशानियां ला सकता है। समझदारी से काम लें और हिम्मत न हारें। सभी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ कमजोर भी हो सकता है।
वृषभ: मंगल का प्रवेश शत्रुओं पर जीत दिलाएगा। स्वास्थ प्रति लापरवाही न करें। मनमुटाव की परिस्थितियां बनेगी, खर्च बढेंग़े और मेहनत का लाभ भी मिलेगा।
मिथुन: मंगल का आगमन होने से शत्रु बढेंग़े, मन अशांत होने से कई तरह की समस्याएं सकती हैं। खर्च बढ़ेगा, मगर पैसों के लेन-देन में नजर जरूर रखें। इसलिए बचत भी करें।
मेष: मंगल का प्रवेश होने से गृहस्थ जीवन, स्वास्थ संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए समझदारी से परिस्थितियों को संभालें।
तुला: स्वास्थ और फिटनेस में गिरावट सकती है। लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन के झगड़े तनाव दे सकते हैं। वाहन संभल कर चलाएं।
कुंभ: मिला-जुला असर रहेगा। अच्छे कार्य करने के मौके बनेंगे। बड़े-बूढ़ों के स्वास्थ संबंधी परेशानी सकती है।
मीन: मंगल आने से मन असंतुष्ट होगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। मानसिक परेशानी भी हो सकती है। संभल कर चले।
मकर: करिअर में सफलता मिलेगी। हर प्रकार के विवाद से दूर रहें।
धनु: मंगल आने से कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी।
कर्क:मंगल का प्रवेश वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ाने का कारण बन सकता है। बिना मतलब की बहसबाजी से परहेज कर शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
कन्या: उच्च अधिकारियों से बहस परेशानी में डाल सकती है। व्यवहार की वजह से परेशानी बढ़ेगी। संयम से काम लें।
सिंह: मंगल का प्रवेश फिटनेस के तौर पर मजबूत बनाएगा। कई तरफ के लाभ और खुशियों के मौके बनेंगे। यात्राएं करेंगे।