कोटा के शिक्षकों ने जब अपने GPF और NPS में कटौती होने के बावजूद खातों की जांच की तो पैसा गायब था। घोटाल की आशंका के बाद जब शिक्षकों के विरोध के स्वर उठे तो शिक्षा उपनिदेशक ने जांच अधिकारी गंगाधर मीणा के नेतृत्व में लेखाधिकारियों टीम गठित कर 2013 से लेकर 2016 तक रिकॉर्ड को खंगाला। जिसके बाद इस घोटाले का खुलासा हुआ। इस मामले में जिम्मेदार लिपिक गिरिराज वर्मा व कार्यवाहक बीईईओ रामेश्वर मेघ को सस्पेंड कर दिया और घोटाले की रामगंजमंडी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। घोटाले की जांच पूरी करने के बाद टीम को पता चला कि शिक्षकों के जीपीएफ व एनपीएस में इन दोनों क्लर्कों ने 2 करोड़ 29 लाख रुपए पार कर दिए।