राजस्थान पुलिस लापता बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान की सफलता के किस्से हर जगह सुना रही है, लेकिन हकीकत ये है कि 13 साल से लापता एक बच्चे को तलाशना तो दूर उसका सुराग तक नहीं लगा सकी। अपने इकलौते बेटे की तलाश में बुजुर्ग पिता की आंखें पथरा गई हैं। हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर दी, तो हर जगह से निराश हो चुके इस पिता ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक में गुहार लगाई तो PMO ने भीमगंज मंडी थाने को चिट्ठी भेज दी, लेकिन पुलिस उसे भी दबा कर बैठ गई।