4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाप-बेटे ने वकील को पीटा तो वकीलों ने भी एकता दिखा किया हिसाब बराबर

कोटा. एक दावे में बहस करके अदालत से बाहर आते ही मंगलवार को विपक्षी पक्षकार पिता-पुत्र ने वरिष्ठ वकील से मारपीट कर दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Nov 2017, 8:30 PM IST

वकील से मारपीट

कोटा .

एक दावे में बहस करके अदालत से बाहर आते ही मंगलवार को विपक्षी पक्षकार पिता-पुत्र ने वरिष्ठ वकील से मारपीट कर दी। वकील को पिटता देख वहां मौजूद अन्य वकील भी आ गए और उन्होंने उन पिता-पुत्र के साथ भी जमकर मारपीट की। इससे अदालत परिसर में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वालों को पकड़कर नयापुरा थाने ले गई। वकील की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


प्रायक्षदर्शियों ने बताया कि एडीजे क्रम 4 अदालत के बाहर कुछ लोगों ने वकील पूरणमल शर्मा के साथ मारपीट दी। उन्हें नीचे गिरा देख वहां मौजूद कई अन्य वकील वहां आए। आते ही उन्होंने भी वकील से मारपीट करने वालों की जमकर धुनाई कर दी। इससे अदालत परिसर में हंगामा हो गया।

वकील मारपीट करने वालों को पकड़कर अदालत में ले गए। इसी बीच मारपीट व हंगामे की सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे मारपीट करने वाले पिता-पुत्र को पकड़कर नयापुरा थाने ले गए। इसी बीच अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष नवीन शर्मा व महासचिव महेश कुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में वकील भी नयापुरा थाने पहुंचे। यहां वकील पूरणमल शर्मा ने मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अदालत से बाहर निकलने पर महेश ओझा व पूरणमल शर्मा के बीच कहासुनी होने के बाद विवाद व मारपीट की स्थिति बनी।

Read More: आखिर क्यों हो रही है बायोमैट्रिक हाजिरी लागू होने में देरी, क्यों नहीं कर रहे इसे लागू


यह था मामला

एडवोकेट पूरणमल शर्मा ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि नगर निवासी महेश ओझा ने अपने भाई गोपाल विहार निवासी गिरीश ओझा व भाभी प्रिती ओझा के खिलाफ एक दावा कर रखा है। जिसमें मकान विक्रय की कमीशन राशि 6 लाख रुपए नहीं देने का यह मामला अक्टूबर 2013 से अदालत में विचाराधीन है।

इस मामले में एडीजे क्रम 4 अदालत में वे प्रिती ओझा की तरफ से बहस करके बाहर निकले ही थे। तभी महेश व उनका पुत्र हिमांशु भी अदालत से बाहर आए। आत हे उन्होंने कहा कि तुम हपारे खिलाफ पैरवी करोगे। यह कहते हुए बाइक पर लटका हैलमेट उठाया और उनसे मारपीट करने लगे। उन्हें नीचे गिरा दिया। इससे उनके हाथ में चोट लगी। उनकी फाइल गिर गई और चश्में के कांच में भी स्क्रेच आ गए। मारपीट करने वालों में महेश व हिमांशु के साथ 2-3 अन्य लोग भी थे।

Read More: किसी मजदूर को काम पर रखने से पहले जान ले इस अंतरराज्यीय चोरों की गैंग के बारे में

वकीलों ने की घटना की निंदा

अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन गौतम समेत सभी वकीलों ने मारपीट की इस घटना की निंदा की है। वकीलों का कहना है अदालत परिरस में किसी भी तरह की घटना होने पर यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां तो मारपीट करने वाले जानकार थे। कई बार अनजान व्यक्ति भी इस तरह की घटनाएं कर जाते हैं लेकिन उनका पता तक नहीं चलता। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए। पहले भी महिला अधिवक्ता वंदना नागर के साथ पक्षकार ने मारपीट कर दी थी।

न्यायिक कामकाज रहेगा स्थगित

महासचिव अभिभाषक परिषद महेश कुमार गौतम का कहना है कि अदालत परिसर में वकील के साथ इस तरह से मारपीट करना गलत है। इसकी अभिभाषक परिषद निंदा करता है। मारपीट के विरोध में बुधवार को न्यायिक कामकाज स्थगित रहेगा। इस दौरान वकील अदालतों में पैरवी नहीं करेंगे। नोटरी, टाइपिस्ट व स्टाग्प वेंडर कोई भी कामकाज नहीं करेगा।

Read More: कॉलेज में ऐसा क्या हुआ जिससे लग गई भीड़ और छात्रसंघ पदाधिकारियों को जोड़ने पड़े छात्राओं के आगे हाथ

मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया

थानाधिकारी नयापुरा हरीश भारती का कहना है कि वकील पूरणमल शर्मा की रिपोर्ट पर महेश ओझा व उनके पुत्र हिमांशु ओझा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शर्मा का मेडिकल भी करवा लिया है। फिलहाल महेश व हिमांशु को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।