कोटा

Kota Fire: शॉर्ट सर्किट से दो शोरूम में लगी आग, 40 ई-स्कूटर, 10 ई-रिक्शा जलकर खाक

50 Vehicles Burnt In Kota Fire: कोटा के 80 फुट रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से करीब 50 स्कूटियां जलकर राख हो गईं और करोड़ों रुपए का भारी नुकसान हुआ।

2 min read
Nov 26, 2025
इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग फोटो: पत्रिका

Fire Breaks Out In E-Scooter Showroom: कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से शोरूम में फैली और 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग ने पास के ई रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। इससे 10 ई-रिक्शा भी जल गए।

ये भी पढ़ें

Udaipur Murder: देवर की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची भाभी, पार्टी करने के बाद सगे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या

जिम से भाग छूटे लोग

जिस शोरूम में आग लगी, उसके ऊपर जिम्नेजियम भी चलता है। सुबह जिम्नेजियम में करीब 25 लोग मौजूद थे। लोग एक्सरसाइज के लिए पहुंचे थे लेकिन शोरूम से लपटें देख भाग छूटे। इस दौरान शोरूम के आसपास काफी भीड़ लग गई। आग बुझाए जाने के बाद जले हुए वाहनों को शोरूम से बाहर निकाला गया।

इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग फोटो: पत्रिका

फ्लेक्स से कर रखा था पार्टिशन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ई-बाइक व ई-रिक्शा के शोरूम के बीच फ्लेक्स से पार्टिशन कर रखा था। ऐसे में बैटरियों से तेजी से आग फैली और फ्लेक्स को जलाते हुए ई-रिक्शा के शोरूम तक जा पहुंची और 10 ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि शोरूम मेन रोड पर थे और सुबह का समय था। ऐसे में दमकल तेजी से मौके पर पहुंच गई। शोरूम के शटर खुले हुए थे और कांच टूटे हुए थे। ऐसे में फायर फाइटर्स ने तुरंत आग बुझाना शुरू कर दिया और करीब पौन घंटे में आग बुझा ली गई।

एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान

इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग फोटो: पत्रिका

शोरूम मालिक मनोज कुमावत ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। यहां पर आकर देखा तो 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक जल गई थी। ये सभी बाइक अलग-अलग मॉडल की थी। एक स्कूटर की कीमत 50 से 80 हजार रुपए थी। निकट के ई-रिक्शा शोरूम संचालक ने बताया कि 10 ई-रिक्शा जलने से करीब 17 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा आग से बिल्डिंग को भी नुकसान हुआ है। आग से करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Udaipur News: बेकाबू ट्रेलर ने 30 भेड़ों को बेरहमी से कुचला, चीखते-चिल्लाते एक के बाद एक भेड़ मरती गई

Updated on:
27 Nov 2025 07:43 am
Published on:
26 Nov 2025 09:52 am
Also Read
View All

अगली खबर