कोटा

जानिए कहां खुल रहा हैं कोटा का पहला मदर मिल्क बैंक

शिशु मृत्यु दर को कम करने व कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से जेके लोन में 9 माह में मदर मिल्क बैंक बनकर तैयार हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 2:28 PM IST
mother milk campaign
जानिए कहां खुल रहा हैं कोटा का पहला मदर मिल्क बैंक

कोटा . शिशु मृत्यु दर को कम करने व कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेज में मदर मिल्क बैंक की स्थापना की जाएगी। जोधपुर व बीकानेर में कार्य शुरू हो गया है। कोटा व झालावाड़ में शीघ्र ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये बात राज्य सरकार के सलाहकार देवेन्द्र अग्रवाल ने रविवार को जेके लोन अस्पताल में मदर मिल्क बैंक को लेकर किए गए निरीक्षण के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भारत में मदर मिल्क बैंक का सबसे बड़ा नेटवर्क राजस्थान में हैं, यहां अब तक 18 बैंक खोले जा चुके हैं। जेके लोन में भी 9 माह में मदर मिल्क बैंक बनकर तैयार हो जाएगा।


78 लाख में बनेगा
राज्य सलाहकार अग्रवाल ने शिशु वार्ड -ए, आईसीयू, एनआईसीयू, नर्सिंग कॉलेज की तरफ खुला स्पेस, ओपीडी, डॉक्टर्स रूम सहित कई जगह का निरीक्षण किया। कुछ जगह पर चिकित्सकों की आपत्ति आई। अंत में ओपीडी ब्लॉक के पास 1 हजार स्क्वायर फीट जगह चिन्हित की गई।

जेके लोन में रिसेप्शन के पास आउटडोर के कुछ कमरों को जोड़कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। यहां मां के दूध को सुरक्षित व संरक्षित रखा जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा ने बताया कि 78 लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। यदि अन्य मशीन व उपकरण के लिए आवश्यकता हुई तो और भी राशि आएगी।

इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में बैठक में इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएल मीणा, डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

Updated on:
21 May 2018, 2:28 PM IST
Published on: