
कोटा . एक ओर मदर्स-डे पर पूरी दुनिया के पुत्र-पुत्री अपने को गौरान्वित महसूस कर रहे थे, वहीं रविवार को कोटा में इसी दिन एक मां दर-दर की ठोकरें खा रही थी। दोपहर साढ़े 12 बजे ह्यूमन हेल्पलाइन के संयोजक मनोज जैन आदिनाथ को अंकेश शर्मा ने सूचना दी कि एक 85 वर्षीय वृद्धा बसन्त विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भूखी-प्यासी बैठी रो रही है। वह बता रही है कि मुझसे मेरा बेटा शराब के नशे में मारपीट कर पैसे छीन लेता है। जैन ने दादाबाड़ी थाने एवं अपना घर को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। जहां कुछ ही देर में पुलिस एवं अपना घर संस्था की एम्बुलेंस सेवा साथियों के साथ पहुंच गई।
Mother’s Day special: दर्दभरी कहानियां: यहां आज भी बूढ़ी मां कर रही बेटों का इंतजार तो कुछ छोड़ गई दुनिया
पेंशन छीन लेता है बेटा
वृद्धा ने बातचीत में नाम धन्नीबाई निवासी झिकरिया जिला झालावाड़ बताया। यह भी कहा कि उसे पति की मौत के बाद से 10 हजार रुपए पेंशन मिलती है, जिसे बेटा मारपीट कर छीन लेता है। आए दिन घर से बाहर निकाल देता है।
Read More: Human Story: लालची बेटों ने मां को काल कोठरी और बाप को 3 साल तक बाथरूम में रखा बंद, एक हजार दिन तड़पते रहे बूढ़े मां-बाप
करेंगे बेटे व परिजनों से समझाइश
4 पोते-नाती होने के बाद भी धन्नी बाई भीषण गर्मी में स्टेडियम में बैठी हुई बड़ी ही असहज दिख रही थी। उन्हें लेने पहुंचे जैन, नर्सिंग कर्मचारी अब्दुल कादिर, मेघसिंह, अजीत सिंह ने एम्बुलेंस में बिठाया और दादाबाड़ी थाने लेकर पहुंचे। जहां थानाधिकारी रमेश मीना को रिपोर्ट देकर वृद्धा को अपना घर आश्रम में आश्रय दिलाया। जैन ने बताया कि वृद्धा के पुत्र एवं परिजनों की तलाश कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा, तब तक वृद्धा को यहीं रखा जाएगा।