
कोटा . प्रदेश के तीसरे टाइगर रिजर्व मुकुन्दरा हिल्स में बाघ आने के बाद अन्य वन्यजीवों ने 'वायरलेस सिस्टम' विकसित कर लिया है। यहां के शहंशाह एमटी 1 की मौजूदगी ने वन्यजीवों में 'अलार्म' भर दिया है। वह खुद को सुरक्षित करने के लिए 'कॉलिंग'करने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि चार दशक पहले तक मुकुन्दरा में टाइगर रहा करते थे। कारण कुछ भी रहा हो, लेकिन धीरे-धीरे बाघों ने अपना यह बसेरा छोड़ दिया। इसके बाद बहुत कुछ बदल गया। वैसा जंगल रहा न उतने वन्यजीव। अब एक बार फिर मुकुन्दरा में बाघ आने से जंगल जाग उठा है। बाघ ने आते ही रिजर्व के वन्यजीवों में 'अलार्म'भर दिया। वन्यजीवों ने कॉलिंग शुरू कर दी।
यूं भरा अलार्म
रिजर्व में बाघ छोडऩे के बाद से ऐसा हो रहा है। टाइगर की आहट होते ही वन्यजीव एक-दूसरे को विशेष आवाज से सचेत करने लगे हैं। चिडिय़ा से लेकर बंदर, चीतल तक कॉलिंग कर एक-दूसरे को सावचेत कर रहे हैं। गुरुवार रात टाइगर ने एनक्लोजर के बाहर विचरण किया तो इसके मूवमेंट के साथ वन्यजीवों ने कॉलिंग की। इससे अन्य वन्यजीव खुद को बचाने के लिए दौड़ते दिखे। दरा के जंगल में यह हलचल गुरुवार सुबह बाघ के एनक्लोजर से बाहर आने के बाद ही शुरू हो गई थी।
READ MORE : छिपकली ने ऐसा काटा कि चली हई मासूम की जान
लीडर का भी आ गया 'लीडर'
फील्ड बायोलॉजिस्ट उर्वशी शर्मा बताती हैं कि किसी भी जंगल में टाइगर के आने के बाद काफी कुछ बदलाव होने लगता है। हायना, पेंथर, जेकाल व इस तरह के अन्य वन्यजीवों की हुकूमत भी प्रभावित होती है। उन्हें लगता है कि अब हमारा भी लीडर आ गया। वे भी सहमने लगते हैं। नीलगाय व अन्य जीव झुंड में रहना पसंद करने लगते हैं। टाइगर की मौजूदगी से और भी कई बदलाव जंगल में आते हैं। वे बताती हैं कि अब तक दरा का जंगल शांत था, टाइगर के आने के बाद यह विशेष हो गया है।
Read More:कोटावासियों की नि:शुल्क सेवा को तैयार कार एम्बुलेंस
एक-दूसरे को बचाने का जतन
पूर्व वन अधिकारी व रणथंभौर में बाघ से पंजा लड़ा चुके दौलतसिंह ने बताया कि वन्यजीव काफी संवेदनशील होते हैं। जंगल में जब पैंथर व टाइगर का मूवमेंट होता है तो अन्य छोटे जीवों को पहले से ही आभास हो जाता है। इसके साथ ही वे कॉलिंग करने लगते हैं। इससे अन्य वन्यजीव सचेत हो जाते हैं। छोटे वन्यजीव खुद को बचाने के लिए भागते हैं।
सीएम ने पूछा एमटी-1 का हाल
हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टाइगर एमटी-1 के हाल पूछे। हवाईअड्डे पर अन्य अधिकारियों के साथ टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक टी मोहन राज भी उपस्थित थे। उपवन संरक्षक ने बताया कि सीएम को बाघ के फोटो की एलबम भेंट की गई। इस मौके पर उन्होंने वन अधिकारी से बाघ के हाल पूछे।