
कोटा।
भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले बंद कमरे में मिले मजदूर के तीन दिन पुराने शव के मामले मे उसकी हत्या प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से ही किया जाना मानी जा रही है। मृतक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Read More: रोजाना हो रहे लोग लापता, महिलाओं व बालिकाओं की संख्या अधिक
दानमलजी का अहाता निवासी मुन्नी बाई के मकान के एक कमरे में गुरुवार को मजदूर का तीन दिन पुराना शव मिला था। जिसके हाथ-पैर बंधे हुए और गला रस्सी से घोंट रखा था। रात को मृतक की पहचान उसके भतीजे गांवड़ी निवासी राजेन्द्र सिंह ने टोंक जिले के उनियारा तहसील स्थित महुआ गांव निवासी कन्हैया लाल गुर्जर(42) के रूप में की थी। सूचना पर गांव से मृतक के बड़े भाई लादूलाल समेत अन्य परिजन शुक्रवार को कोटा पहुंचे। उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों के आन पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया।
Read More: लिफ्ट परियोजना लाओ, तभी गांव में आओ
कान और गले से गायब हैं सोने के आभूषण
मृतक के भाई लादूराम व भतीजे राजेन्द्र सिंह ने बताया कि चार भाई और एक बहन में कन्हैया सबसे छोटा था। वह करीब 20 साल से कोटा में रहकर हलवाई के पास मजदूरी करता था। 8 अप्रेल को सुबह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि कन्हैया ने कुछ समय पहले ही करीब साढ़े तीन तोला सोने के आभूषण बनवाए थे। जिनमें कानों की मुर्की व गले का मंडला है। जिसकी कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपए है। लेकिन शव देखने पर ये आभूषण नहीं हैं। इससे लगता है कि सोने के आभूषण लूटने के लिए ही उसकी हत्या की गई है।
Read More: परवन योजना साबित होगी वरदान,2 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सरसब्ज
सीसीटीवी के आधार पर तलाश जारी
इधर सीआई रामखिलाड़ी मीणा का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमे खंगाले तो उनमें मृतक के साथ एक व्यक्ति नजर आ रहा है। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। वहीं एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।