14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजाना हो रहे लोग लापता, महिलाओं व बालिकाओं की संख्या अधिक

घर से लोगों के लापता होने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहर से रोजाना 2 से 3 लोग लापता हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
missing

कोटा .

घर से लोगों के लापता होने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहर से रोजाना 2 से 3 लोग लापता हो रहे हैं। इनमें महिलाओं व बालिकाओं की संख्या अधिक है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहर के सभी थाना क्षेत्रों में इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक तीन माह की अवधि में 213 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए। इनमें महिलाओं व बालिकाओं की संख्या 147 है। इस हिसाब से हर महीने 71 लोग लापता हुए। इनमें से बालिगों के लापता होने पर तो गुमशुदगी दर्ज की गई और नाबालिगों के मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए।

Read More: लिफ्ट परियोजना लाओ, तभी गांव में आओ
तीन नाबालिगों को किया तलाश
शहर पुलिस ने पिछले सालों में लापता हुए तीन नाबालिगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र से जून 2012 में लापता 17 साल की किशोरी को 6 साल बाद मुम्बई से दस्तयाब किया गया। मकबरा थाना क्षेत्र से वर्ष 2012 से लापता 15 साल के किशोर को पुलिस ने मेरठ से तलाश किया। इसी तरह उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक साल पहले लापता हुए 10 साल के बालक को तालेड़ा क्षेत्र से दस्तयाब किया गया|

Read More: 2 हजार दे रहा है या फिर तुझे थाने में बंद करूं....
पुरुषों से दोगुनी महिलाएं लापता
इस साल के शुरुआती तीन माह में कुल 187 महिला-पुरुष लापता हुए हैं। इनमें से पुरुषों की संख्या 60 और महिलाओं की 127 है। यानी पुरुषों से दोगुनी महिलाएं लापता हुई हैं।

बालिकाओं की संख्या तो तीन गुना तक
इस साल के शुरुआती तीन माह में मार्च तक 26 नाबालिगों के गुमशुदा होने पर मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से 6 बालकों की तुलना में बालिकाओं की संख्या 3 गुना से भी अधिक 20 है।

Read More: Breaking News: सांगोद में 2500 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
मानव तस्करी विरोधी यूनिट निरीक्षक राजेन्द्रसिंह कवैया ने बताया कि शहर में लापता होने वालों की संख्या निश्चित रूप से लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस साल जितने गुमशुदगी व मुकदमे दर्ज हुए पुलिस व मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने उनसे अधिक 214 को तलाश भी किया है। तलाश किए गए लोगों में गत वर्षों में गुमशुदा भी शामिल हैं। शेष की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग