Read More: दिल्ली हवाई सेवा से कोटा के प्रमोशन को मिलेगा फायदा
एमएलए नालियां बना रहे हैं, उसका क्या करेंगे
संघर्ष समिति के गोपेश शर्मा ने कहा कि हम लिफ्ट की मांग कर रहे हैं और एमएलए नालियां बना रहे हैं। नालियां तो सरपंच ही बना लेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को गांव-गांव पहुंचा देंगे और 10 हजार से अधिक लोग इस बार वोटों का बहिष्कार करेंगे। यदि अभी नहीं सुनी तो परिणाम भी दिखा देंगे। इसके साथ ही लोकेश तिवारी, पूर्व सरपंच परमानंद मीणा, पूर्व सरपंच काली बाई, ज्ञानचंद, मोहनलाल, किशन गोपाल मीणा, बुजुर्ग बच्ची बाई ने भी सम्बोधित किया।