कोटा

Kota: ट्रेन की चपेट में आने से 10th के स्टूडेंट की मौत, परिजन बोले-हत्या हुई है, मर्डर करके शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया

New Kota Railway Station Student Death: कोटा में 10वीं कक्षा के एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
2 min read
Jul 01, 2026
Dakaniya Talav railway Station
डकनिया स्टेशन की फाइल फोटो: पत्रिका

10th Class Student Died In Kota: कोटा के न्यू कोटा (डकनिया) रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक 17 साल के किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा गया लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जीआरपी डीएसपी शकील खान ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि न्यू कोटा रेलवे स्टेशन के पास एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोर जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गया था जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है।

मां को किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर निकला था

मृतक 17 साल का 10वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह अपनी मां से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार उसकी तलाश में जुट गया। परिजनों को जब किशोर के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। परिवार का कहना है कि किशोर शांत स्वभाव का था और किसी तरह की परेशानी में होने की बात उसने कभी नहीं बताई थी। ऐसे में उन्हें आत्महत्या की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।

परिजन बोले हत्या हुई है

मृतक के मामा ने बताया कि घटना को लेकर परिवार को संदेह है। उनका कहना है कि किशोर सीधा-सादा था और उसके व्यवहार में ऐसा कोई बदलाव नजर नहीं आया था, जिससे वह इतना बड़ा कदम उठाए। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया होगा। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
01 Jul 2026 08:48 am
Published on:
01 Jul 2026 08:47 am