कोटा

सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आखिर कब तक भुगतेगा आम आदमी

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 4:21 PM IST
petrol diesel
protest-against-high-rates-of-petrol-and-diesel

कोटा . डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए। कोटा उत्तर ए ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बोरखेड़ा पेट्रोल पम्प पर प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।


ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग में असंतोष है। जनता जल्द से जल्द इस सरकार से मुक्ति चाहती है। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, हाड़ौती विकास मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सांखला, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अनिल सुवालका ने भी प्रदर्शन के दौरान सम्बोधित किया।

कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित गौतम के नेतृत्व में महावीर नगर तृतीय चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए गौतम ने कहा कि साल भर में डीजल पेट्रोल में 10-12 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। कांग्रेस नेता विद्याशंकर गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं।


ई के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग गौतम, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 दिनों में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। फायदा कम्पनी को पहुंच रहा है।

धरना आज

अपनी मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य का एक दिवसीय सांकेतिक धरना गुरुवार को कलक्ट्रेट पर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रांतीय संघर्ष समिति सदस्य राजेन्द्र सिसोदिया ने दी।

कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जन एकता-जन अधिकार आंदोलन के बैनर तले बुधवार को देश व्यापी अभियान के तहत कोटा में भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के दुलीचंद बोरदा , जन विज्ञान आंदोलन के विजय राघव, श्रमिक नेता रविंद्र सिंह, सेंटर ऑफ़ ट्रेड यूनियन के उमाशंकर, महिला समिति की पुष्पा खींची, बीड़ी मज़दूर यूनियन के अली मोहम्मद और जनवादी लेखक संघ के वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र कुमावत सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published on: