कोटा

ट्रेन का रिजर्वेशन करा रहे हैं तो जरूर लिखें मोबाइल नंबर, रेलवे देगा ये बड़ी सुविधा

रेलवे अब ट्रेनों के लेट होने की सूचना आपके मोबाइल पर एसएमएस से भेजेगा। इसके लिए रिजर्वेशन कराते समय सही मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 12:35 PM IST
Indian Railway special Train Ttime Table And booking News
Indian Railway special Train Ttime Table And booking News

स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी ट्रेन की सही लोकेशन नहीं मिल पाती। नेशनल रेलवे इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) पर भी ट्रेन की सही लोकेशन नहीं मिल पाती। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर इन्क्वायरी विंडो से लेकर एकीकृत पूछताछ नंबर 139 भी सही सूचना नहीं देता। यात्रियों की इस समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब वह आपको मोबाइल पर मैसेज करके ट्रेन की लोकेशन बताएगी। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि जब भी ट्रेन का रिजर्वेशन कराएं। रिजर्वेशन फॉर्म में सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। ताकि समय पर आपको मैसेज मिल सके।

Read More: बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद अब कोटा में शुरु हुई इस फिल्म की शूटिंग

इन ट्रेनों में मिलेगी एसएमएस की सुविधा

रेलवे ने विलम्ब से चलने वाली ट्रेनों के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी देने की सुविधा शुरू की है। पहले चरण में राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस और गतिमान श्रेणी की ट्रेनों के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस से मिल सकेगी। कोटा होकर मुंबई-दिल्ली के बीच दो राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा निजामुद्दीन और मुंबई के बीच स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम राजधानी की सेवा भी उपलब्ध है। इस तरह अभी कोटा जंक्शन से गुजरने वाली अधिकतम ४ अप और डाउन ट्रेनों के यात्रियों को ही यह सुविधा मिलेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेनें सामान्यत: निर्धारित समय पर संचालित होती हैं।

यात्रियों ने कहा- नाकाफी है कवायद

यात्री शिवदयाल ने बताया कि कोटा जंक्शन पर आने वाली पटना-कोटा, अवध, गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से आती हैं, लेकिन इनके संभावित समय की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती। एेसे में सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के विलम्ब होने पर मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाना चाहिए। अभी यह सुविधा शुरू होने पर कोटा मंडल के यात्रियों को राहत नहीं मिलेगी।

एेसे मिलेगी सुविधा

एक घंटे देरी से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी देने के लिए यात्री को टिकट बुक कराते समय अपना मोबाइल नम्बर का उल्लेख करना होगा। इन ट्रेनों के संभावित समय की जानकारी कई बार नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर भी नहीं मिल पाती। वहीं एकीकृत पूछताछ प्रणाली 139 पर यात्रियों को संभावित समय की जानकारी नहीं मिल पाती। यात्रियों की शिकायतों को देखते हुए नई सेवा शुरू करनी पड़ी।

Published on: