India Meteorological Department: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई जिलों में बारिश और मेघगर्जन का दौर शुरू हो गया है, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।
IMD Orange-Yellow Alert: राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हाड़ौती के कई जिलों में बुधवार सुबह से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। कोटा और बूंदी में बूंदाबांदी के बाद झालावाड़ के सुनेल इलाके में मावठ की झमाझम बारिश हुई। वहीं मंगलवार को सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम साफ हुआ तो तेज धूप खिली। इससे गर्मी का असर रहा। शाम को मौसम में हल्की ठंडक रही।
मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव आज बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कोटा शहर का मंगलवार का अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 30.5 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहा।
18 फरवरी - जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना
19 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और बादल छाने की संभावना
20 फरवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना
21 फरवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना
22 फरवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना
23 फरवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना