कोटा

भाभी के इश्क ने ली देवर की जान, कोटा के जंगल में जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल…

Kota Crime news: जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर उसका शव मिला, जिसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे और सिर पर डंडे से हमले के निशान थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 8:28 AM IST
Feature image
kota murder news

Kota News: कोटा जिले के रानपुर थाना क्षेत्र के डोल्या गांव में शुक्रवार को एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया। जंगल में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भंवरलाल भील के रूप में हुई है, जो जंगल में गोंद तोड़ने गया था।

जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर उसका शव मिला, जिसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे और सिर पर डंडे से हमले के निशान थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भंवरलाल अपने बड़े भाई की अनुपस्थिति में भाभी के साथ ही रह रहा था। मृतक के चाचा की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी भाभी का गांव के ही युवक हेमराज से दो साल से अफेयर था।
भंवरलाल को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। इस कारण उसकी हेमराज से कहासुनी और झगड़ा भी हुआ।

पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते हेमराज ने अपने दोस्त बबलू के साथ मिलकर भंवरलाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Updated on:
19 Apr 2025, 8:28 AM IST
Published on: