25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में गर्मी का बहाना बनाकर छत पर गई पत्नी, प्रेमी संग कर रही थी रोमांस, अचानक पहुंचा गया पति

Wife Caught With Lover on Rooftop: बाद में जब पुलिस ने उसे तलाशा और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 18 Apr 2025, 12:35 PM IST

demo pic AI photo_2025-04-18_11-43-33

AI जनरेटेड तस्वीर

Rajasthan Crime News: राजस्थान के ब्यावर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने डबल मर्डर मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा और दोनों को मरने तक डंडे से पीटा। लाशों की ऐसी हालात थी कि पूरा मौहल्ला सन्न रह गया। पुलिस अफसर पहुंचे और शवों को देखा तो उनके भी रौंगटे खड़े हो गए। मामले की जांच बर थाना पुलिस ने की है।

पुलिस ने बताया कि निर्मल नाम के एक युवक का शव बुधवार सवेरे शांति नाम की महिला के साथ मिला था। दोनों के शव शांति के घर में ही छत पर पड़े थे। पास में एक डंडा पड़ा था जिसे छुपाया गया था। कील लगे डंडे से शांति के पति आशु नाथ ने ही दोनों की हत्या की थी। उसके बाद आशु घर से चला गया था। बाद में जब पुलिस ने उसे तलाशा और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ेंरात में छत पर थी 40 साल की महिला और 25 साल का युवक, सुबह हुई तो गांव में मच गया हड़कंप

पुलिस ने बताया कि आशु पर केस दर्ज किया है। आशु का आरोप है कि उसकी चालीस साल की पत्नी का अपने से पंद्रह साल छोटे निर्मल के साथ अवैध संबध था। आशु को इस बारे में कुछ जानकारी थी लेकिन उसे पक्का यकीन नहीं था। उसे यह भी पता नहीं था कि उसके घर ही दोनों के बीच अवैध संबध कई बार बने हैं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद गर्मी का बहाना बनाकर शांति छत पर चली गई। आशु ने कहा कि वह छत पर नहीं जाना चाहता, उसे नीचे ही सोना है।

यह भी पढ़ेंदूल्हा बनने वाला था प्रेमी, नाराज थी प्रेमिका, उठाया दिल दहला देने वाला कदम

कुछ देर के बाद जब आशु बिना बताए चुपचाप छत पर पहुंचा तो वहां पर पत्नी और उसके प्रेमी को संदिग्ध अवस्था में पाया। दोनों को वैसी हालत में देखते ही आशु ने आपा खो दिया और पास ही पड़े कील लगे डंडे से दोनो को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई है कि निर्मल के शरीर की कई हड्ड़ियां चकनाचूर हो चुकी हैं। शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

पुलिस ने मौहल्ले के कुछ लोगों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि निर्मल नाथ ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वह शराब पीने का आदी था और आए दिन परिवार एवं मौहल्ले के लोगों से मारपीट करता था। इस बीच उसकी बातचीत शांति से होने लगी। वह किसी न किसी बहाने शांति के घर आने लगा और उसने आशु से भी दोस्ती कर ली। लेकिन आशु को उस पर शक था और मंगलवार रात दोनों को पकड़ लिया।