25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में छत पर थी 40 साल की महिला और 25 साल का युवक, सुबह हुई तो गांव में मच गया हड़कंप…

Beawar Crime News: कुछ देर के बाद पत्नी ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है और छत पर जाना है। इस पर चालीस वर्षीय पत्नी छत पर चली गई। कुछ देर के बाद आशु भी छत पर चला गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 17 Apr 2025, 11:16 AM IST

Beawar Crime News: अजमेर के नजदीक ब्यावर जिले के बर थाना इलाके से बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस को एक मकान की छत से दो शव मिले हैं। अवैध संबध और अन्य तमाम एंगल से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना बेहद ही हैरान करने वाली है। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बर थाना पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले आशु नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना मंगलवार रात की है और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आशु और उसकी पत्नी ने मंगलवार रात साथ बैठकर खाना खाया और उसके बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। कुछ देर के बाद पत्नी ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है और छत पर जाना है। इस पर चालीस वर्षीय पत्नी छत पर चली गई। कुछ देर के बाद आशु भी छत पर चला गया।

उसके बाद बुधवार सवेरे आशु घर से निकल गया, लेकिन उसकी पत्नी के बारे में किसी को जानकारी नहीं लगी। बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना दी गई कि आशु के मकान की छत पर उसकी पत्नी और गांव के ही एक पच्चीस साल के युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा है। पुलिस ने दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से मुर्दाघर में रखवाया। बुधवार शाम पुलिस ने आशु को भी हिरासत में ले लिया। दोनों शव खून से सनी हालत में बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि किसी डंडे से दोनों को बुरी तरह पीटा गया है। हांलाकि पुलिस के सामने काफी सारे सवाल हैं, जिसके बारे में आशु से जानकारी ली जा रही है। आज दोपहर तक इस घटना का खुलासा करने की तैयारी की जा रही है।