कोटा

फिर होगी मानसून की बारिश? 27, 28, 29 और 30 सितंबर को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Weather Prediction: मौसम विभाग ने 27 से 30 सितंबर तक कई राजस्थान के जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Feature image
AI Generated Image

IMD Rain Alert: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। सबसे ज्यादा बारिश राजसमंद के नाथद्वारा क्षेत्र में 2.0 मिमी रिकॉर्ड की गई।

परिसंचरण तंत्र सक्रिय

म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है, जो अगले 12 घंटे में तेज होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके प्रभाव से आसपास दक्षिणी उड़िसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर दबाव बनने की संभावना है।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

इस सिस्टम के चलते 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजस्थान के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में दशहरे पर भी बारिश की संभावना है। खासकर उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

27-28-29-30 सितंबर के लिए IMD Yellow Alert

मौसम विभाग ने 27 से 30 सितंबर तक कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

27 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में

28 सितंबर को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर में

29 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में

30 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
27 Sept 2025 07:24 am
Published on:
26 Sept 2025 03:43 pm