कोटा

रिटायर्ड आईजी की कार व बाइक में भिडंत, तीन घायल

पेचकीबावड़ी. बूंदी. कस्बे के जंक्शन पर सोमवार दोपहर रिटायर्ड आईजी गिरिराज मीणाकी कार व बाइक में भिड़न्त होने से तीन जने घायल हो गए।
2 min read
Sep 25, 2017
Road Accident: Bike Collide with Retired IG Car
पेचकीबावड़ी. बूंदी. कस्बे के जंक्शन पर सोमवार दोपहर रिटायर्ड आईजी गिरिराज मीणाकी कार व बाइक में भिड़न्त होने से तीन जने घायल हो गए।

पेचकीबावड़ी. बूंदी. कस्बे के जंक्शन पर सोमवार दोपहर रिटायर्ड आईजी की कार व बाइक में भिड़न्त होने से तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईजी गिरिराज मीणा कार से परिवार सहित कोटा से जयपुर जा रहे थे।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे देवली की तरफ से आ रहे बाइक सवार पेचकीबावड़ी कस्बे में जाने के लिए क्रॉसिंग करने लगे तो कार से टकरा गए, जिससे बाइक पर सवार भीलवाड़ा जिले के धोड़ निवासी राजेश मीणा, शान्ति बाई व कमला बाई घायल हो गए। वहीं डेढ़ वर्षीय बालक प्रिंस हादसे में सुरक्षित रहा।

बाइक सवार टोंक जिले में चांदली माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में सवार रिटायर्ड आईजी मीणा व कार चालक सुनील शर्मा के मामूली चोट लगी। यहां से निकल रहे दबलाना थाना अधिकारी रमेश तिवाड़ी रुके और घायलों को संभाला। बाद में हाइवे पुलिस व चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से अस्पताल पहुंचाया।

सिग्नल तोड़ते हुए ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रैक्टर चालक की जल्दबाजी ने एक हस्ते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। दुर्घटना ने दो मासूम बेटियों से मां और उनके पिता से जीवन का स‍हारा छीन लिया। पलभर में सारी खुशियां मातम में बदल गई। घटना डीसीएम चौराहे की है, जहां एक ट्रैक्टर सिग्नल तोडने के बाद स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस पर सवार चार लाेगों में से एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।


डीसीएम चौराहे से गुजर रहे स्कूटी सवार दंपती व दो बटियों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी से उछलकर गिरी महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति व दोनों बेटियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के बाद परिजन घर ले गए। मामले के अनुसार केशवपुरा निवासी ब्रिजेश सिंह (38) पत्नी रजनी कंवर (35) व दो बेटियों रागिनी (6) और प्रियांशी (3) के साथ स्कूटी से दाड़ देवी माता के दर्शन करने गए थे।

Updated on:
25 Sept 2017 07:53 pm
Published on:
25 Sept 2017 07:51 pm