3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका के डॉक्टर पटेल भारत में खोलेंगें मेडिकल यूनिवर्सिटी

बड़ा निवेश : गुजरात में बड़ौदा के पास इंटरनेशनल स्तर के चिकित्सा शिक्षण संस्थान की योजना, फ़्लोरिडा की नोव यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट संलग्न रहेंगे।

2 min read
Google source verification
Medical University will be Opened in India by American Doctor Patel

बड़ा निवेश : गुजरात में बड़ौदा के पास इंटरनेशनल स्तर के शिक्षण संस्थान को शुरू करने की योजना, फ़्लोरिडा की नोव यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट संलग्न रहेंगे।

फोर्ट लॉडरडेल, फ्लोरिडा से विजय चौधरी.

भारतीय मूल के ख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ किरण सी. पटेल भारत में प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलेंगे। इसके लिए उन्होंने गुजरात के बड़ौदा के पास सौ एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरकार से नीतिगत मसलों पर सहमति बनते ही यूनिवर्सिटी शुरू कर दी जाएगी। इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट अमरीका की नोवा साउदर्न यूनिवर्सिटी से संलग्न रहेंगे। डॉ पटेल की पत्नी पल्लवी के नाम से इस यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।







भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के इरादे से इस यूनिवर्सिटी को शुरू किया जाएगा। डॉ पटेल ने राजस्थान पत्रिका से विशेष चर्चा में बताया कि अभी भारत में हेल्थ सर्विसेस में बहुत अधिक सुधार की आवश्यकता है। महंगे इलाज और पुराने तौर तरीकों से चल रहे इलाज के कारण मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित यूनिवर्सिटी में मेडिकल शिक्षा को किफायती बनाए रखने की कोशिश होगी। इसके लिए बड़ी राशि डोनेट की जाएगी ।

Read More: पीएम मोदी ने भी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री पर साधी चुप्पी...

ब्यूरोक्रेसी की मुश्किलें
डॉ पटेल ने कहा कि भारत में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने से पहले बहुत अधिक ब्यूरोक्रेटिक मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया अनुमति नहीं देगी तो वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी सोचा जाएगा। इसके लिए भारत की नीतियों का अध्ययन करेंगे और जरूरी हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की जाएगी। निवेश की राशि के बारे में डॉ पटेल ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने बताया कि यह यूनिवर्सिटी विश्व स्तर की होगी।

Read More: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों को धरना प्रदर्शन...

इम्प्लीमैन्टेशन महत्वपूर्ण
भारत और अमरीका में स्वास्थ्य के बजट से जुड़े सवाल पर पटेल ने कहा, हमेशा राशि महत्वपूर्ण नहीं होती है। जो भी बजट दिया जा रहा है , उसका शत प्रतिशत इम्प्लीमैन्टेशन हो जाये तो हालात बदल सकते हैं। सिस्टम में सुधार नहीं करके बजट बड़ा दिया जाएगा तो भ्र्ष्टाचार में ही राशि चली जायेगी।


नोवा यूनिवर्सिटी भी तैयार
नोवा साउदर्न यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ जॉर्ज एल. हैनबरी ने पत्रिका को बताया कि डॉ पटेल उनकी यूनिवर्सिटी में एक बड़ी राशि डोनेट करके मेडिकल एजुकेशन को सस्ता और सुलभ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए यूनिवर्सिटी के ओस्टियो पैथिक मेडिसिन विभाग का नाम डॉ पटेल को समर्पित किया जा रहा है। भारत में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नोवा यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हम पूरी तरह से सहमत हैं।

Read More: एक ठोकर से ही उखड़ गई नहर


कौन हैं डॉ किरण सी. पटेल
पटेल 1982 से फ्लोरिडा में कार्डियोलोजी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने फिजिशियन प्रैक्टिस मैनेजमेंट कंपनी बनाई और इसके जरिए फैमिली मेडिसिन, इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक और कार्डियोलोजी के क्षेत्र में अहम बदलाव किए। डॉ पटेल की कंपनी बिलियन डॉलर की है और इससे होने वाली कमाई से समय समय पर पटेल दान करते रहते हैं। नोवा साउदर्न यूनिवर्सिटी में भी डॉ पटेल एक बड़ी राशि दान करने की घोषणा करने वाले हैं।

सेवा का संकल्प
यहां नोवा यूनिवर्सिटी में व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान मेडिकल स्टूडेंट ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा का संकल्प लिया। सेरेमनी में स्टूडेंट्स को स्टेज पर बुलाकर उन्हें कोट पहनाया गया।