4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika impact: खुशखबरी: कोटा के पाले में आई फुटबॉल

बालिका फुटबॉल अकादमी के मामला में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने किराए के भवन में जल्द संचालित करने के निर्देश दिये।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

ritu shrivastav

Sep 25, 2017

बजट घोषणा में कोटा में प्रस्तावित बालिका फुटबॉल अकादमी जल्द ही मूर्तरूप लेगी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने जिला खेल अधिकारी को पत्र जारी कर किराए के भवन में अकादमी संचालित करने को लिखा है। इसके बाद जिला खेल अधिकारी ने अकादमी संचालन के लिए कवायद शुरू कर दी है।

Read More: बालिका फुटबॉल अकादमी को दिखाया यलो कार्ड

मरम्मत कार्य की मांगी रिपोर्ट

क्रीड़ा परिषद ने पत्र जारी कर खेल अधिकारी को सरकारी भवन तैयार नहीं होने तक किराए के भवन का सार्वजनिक निर्माण विभाग से किराया तय करवाकर भेजने व आकाशवाणी कॉलोनी स्थित बालिका फुटबॉल अकादमी भवन के मरम्मत कार्य का रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। अकादमी में बालिकाओं का चयन करने के लिए 25 सितम्बर तक स्पद्र्धा आयोजित कर चयनित बालिकाओं की सूची परिषद को भिजवाने के भी निर्देश दिए हैं। उम्मेदसिंह स्टेडियम में बालिकाओं की चयन ट्रायल रखी गई है।

Read More: रेलवे कॉलो‍नी में डिरेल हुई सुविधाओं की ट्रेन

देख लिया है किराये का भवन

जिला खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान ने बताया कि आकाशवाणी कॉलोनी स्थित बालिका फुटबॉल अकादमी भवन के सामने किराये का भवन देख लिया है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिखाकर इसका किराया तय करवाकर क्रीड़ा परिषद को भेज देंगे। अकादमी भवन में मरम्मत कार्य के लिए 52.36 लाख का अनुमानित खर्च का प्रस्ताव बनाकर भिजवा दिया है।

Read More: चुनी जाएगी शिक्षकों की सरकार मतगणना कल

पत्रिका ने उजागर किया था मामला

बालिका फुटबॉल अकादमी के अटके मामले को लेकर हाल ही राजस्थान पत्रिका ने कोटा-जयपुर के बीच अकादमी का बजट एस्टीमेट मैच शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसमें बताया था कि घोषणा के बाद कैसे कोटा-जयपुर के बीच अकादमी को अटकाया जा रहा है। इसके बाद हरकत में आए राज्य क्रीड़ा परिषद ने पत्र जारी कर जल्द से जल्द अकादमी शुरू करने के निर्देश दिए।

Read More: OMG: एक ठोकर से ही उखड़ गई नहर

फोरकास्ट इस्टीमेट अकादमी भवन निर्माण कार्य

इन्टरलॉकिंग 15.06 लाख रूपये, बाउन्ड्रीवाल के लिए 14.01 लाख रूपये, लोकल अर्थ फिलिंग 1.11 लाख रूपये, वाइट वाश और पेंटिंग वर्क 4.63 लाख रूपये, वाटर टेंक 1.16 लाख रूपये, सिक्यूरिटी गार्ड हट 1.91 लाख रूपये, साइड ड्रेन 10.42 लाख रूपये, सेनेट्री और दूसरे कार्य 4.05 लाख रूपय आदि कार्य भवन होना है।