5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनी जाएगी शिक्षकों की सरकार, मतगणना कल

71 करोड़ की शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 के 12 सदस्यीय संचालक मण्डल के लिए रविवार को गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में मतदान हुआ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Sep 24, 2017

Siksha Sahkari Samiti Election 2017

Siksha Sahkari Samiti Election 2017

कोटा . 71 करोड़ की शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 के 12 सदस्यीय संचालक मण्डल के लिए रविवार को गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में मतदान हुआ। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चले मतदान में 76.09 प्रतिशत मतदान हुआ। संचालक मंडल के सदस्यों का भाग्य का पिटारा मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना का पिटारा सोमवार को खुलेगा। चुनाव में कोटा-बारां के 7807 सदस्यों में से 5940 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक मतदान की गति काफी धीमी रही। कुल 39.16 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन दोपहर 2 बजे बाद मतदान ने गति काफी पकड़ी। शाम 4 बजे तक कोटा में 76.09 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में जातिगत समीकरण भी देखने को मिला।

Read More: आशा पारीक के हत्यारों को हुई उम्रकैद, कोटा की एडीजे कोर्ट ने सुनाई सजा

सबसे ज्यादा सांगोद व सबसे कम शाहबाद में मतदान
निवार्चन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा वोटिंग सांगोद ब्लॉक में हुई। यहां 86.16 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम बारां जिले के शाहाबाद में 64.96 मतदान हुआ, जबकि कोटा शहर में 72.06 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब है कि इस चुनाव के लिए छह पैनल के 66 सदस्य मैदान में है।

Read More: लड़कियों को बीएड इंटर्नशिप करनी है तो 100 किमी दूर पढ़ाने जाओ

20 बूथों पर 80 कर्मचारियों ने कराया मतदान
निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सहकारी सभा मतदान के लिए कोटा-बारां में 20 बूथों पर 80 कर्मचारियों ने मतदान करवाया। मतदान के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोटा में 8 बूथ, बारां में 2 बूथ, सांगोद, रामगंजमंडी, इटावा, सुल्तानपुर, छबड़ा, छीपाबड़ौद, अंता, अटरु, किशनगंज, शाहबाद में एक-एक बूथ बनाए गए। इन सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुए। पूरे मतदान के दौरान बिना आईकार्ड के किसी को अंदर नहीं जाने दिया और विडियोग्राफी भी कराई गई।

Read More: बीमारियों को लेकर हरकत में आई अदालत, जारी किए नोटिस

अब परिणाम पर टिकी सभी की नजर
शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 के चुनाव के बाद अब सभी निगाहें परिणामों पर टिकी हुई है। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गुमानपुरा स्थित मल्टीपरज स्कूल में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसमें 12 सदस्यों संचालक मंडलों का निर्वाचन होगा। इसके बाद यह सभी सदस्य कल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री को चुनेंगे।

Read More: Video: राजस्थान के इस बड़े अस्पताल हो रहा मरीजों की जान से खिलवाड़, सोनोग्राफी में भी लगाया जुगाड़


इन पैनलों का भाग्य दांव पर
सहकारी चुनाव के लिए महेन्द्र नागर, देवलाल गोचर, संध्या राठौड़ मनोज भारद्वाज, प्रकाश जायसवाल, चिंरौजीलाल संचालक मंडल के पैनल का भाग्य चुनावी दांव पर है।

Read More: अवध में जन्मे रामलला, कोटा में गूंजी बधाई...देखिए तस्वीरें

विरोध के स्वर भी उठे
राजथान राज्य कर्मचारी संघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि इस चुनाव में मंत्रालयिक कर्मचारी का पद विलोपित करने का कार्य किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में समस्त बाबू सभी सीटों को छोड़कर सिर्फ बाबूओं को ही वोट दे रहे। उन्होंने रोस्टर प्रणाली का भी खुलकर विरोध किया। इससे जातिगत संतुलन बिगड़ेगा। नया नियम सहकारी के हित में नहीं है।