कोटा

Robbery: देशभर में डकैतों के फोटो जारी, पुलिस बनवा रही स्कैच, 20 से ज्यादा टीमें कर रही तलाश

पुलिस ने लुटेरों के फोटो देशभर में जारी किए हैं, साथ ही लुटेरों के स्कैच भी तैयार करवाए जा रहे हैं। 20 से ज्यादा टीमें तलाश कर रही है।
2 min read
Jan 26, 2018
 Robbery in kota

कोटा . नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित मणप्पुरम् गोल्ड लोन फाइनेंस कार्यालय से 27 किलो सोना लूट मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लुटेरों के फोटो देशभर में जारी किए हैं, साथ ही लुटेरों के स्कैच भी तैयार करवाए जा रहे हैं। पुलिस पुराने अपराधियों के हुलिए से लुटेरों को तलाश की कोशिश भी कर रही है।

लूट के बड़े मामलों में चालानशुदा अपराधियों व लुटेरों की स्थानीय स्तर पर मदद करने वालों को भी तलाशा जा रहा है। तकनीकी व विशेष टीमें तीन दिन से लुटेरों का पता लगाने में जुटी हैं। शहर के अलावा बाहरी राज्यों में भी टीमें गई हुई हैं।

Robbery: डकैती से 7 दिन पहले कोटा आए थे लुटेरे, रायपुरा की मान सरोवर कॉलोनी में रची थी 27 किलो सोना लूटने की साजिश

आईजी विशाल बंसल व एसपी अंशुमान भौमिया के निर्देशन में 20 से अधिक पुलिस टीमें पहले दिन से ही लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। सभी थानों की पुलिस, तकनीकी व स्पेशल टीमें जानकारियां जुटाने में लगी हैं। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कुछ टीमें जयपुर समेत राज्य के अन्य जिलों और बिहार व मध्यप्रदेश तक गई हुई हैं। लुटेरों के कोटा संभाग में कहीं छिपे होने व शरण लेने को देखते हुए भी पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस की एक टीम अपराधियों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुलिए के आधार पर उनके स्कैच तैयार करने में लगी है।

Robbery: पुलिस की नाक के नीचे से 3 मिनट में 4 डकैतों ने लूटा 8 करोड़ का सोना

ये कर रही तकनीकी टीम
सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व फुटेज खंगाल रही।
लुटेरों की शहर में रुकने की संभावना को देखते हुए जानकारी जुटाई जा रही।
होटल्स व धर्मशालाओं से जुटा रही रिकॉर्ड
हुलिए के आधार पर तैयार करवा रही स्कैच
लुटेरों के फोटोग्राफ देशभर में किए जारी

आईडी तक नहीं मांगी
सूत्रों के अनुसार लुटेरे जिस मकान में किराए से ठहरे थे। उस मकान के मालिक ने उन्हें कमरा किराए पर देने से पहले उनकी आईडी तक नहीं ली। लुटेरों ने जो मोबाइल नम्बर दिए थे वे भी गलत होने से बंद आ रहे हैं।

Read More: देशभर में गोल्ड कंपनियों को लूटने वाले बिहार के बदमाशों ने लूटा कोटा का 27 किलो सोना, इन 2 गैंग पर शक

नाकाबंदी में भी चूक
लूट के कुछ देर बाद ही पुलिस को वारदात का पता चल गया। बाइक नम्बर व उनकी पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई। फिर भी लुटेरे शहर से बाहर निकल गए। जाहिर है, नाकाबंदी में चूक बड़ी चूक रही।

Published on:
26 Jan 2018 09:08 am