कोटा

महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में कर्ज माफ हो सकता है तो राजस्थान में क्यों नहीं : पायलट

खानपुर. कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा का काफिला तीसरे दिन खानपुर से रवाना होकर मंडावर पहुंचा। यात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।

2 min read
Oct 05, 2017
Sachin Pilot Kisan Nyay Yatra

खानपुर. कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा का काफिला तीसरे दिन खानपुर से रवाना होकर मंडावर पहुंचा। यात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया। पद यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना ही पड़ेगा।

सबसे ज्यादा किसान हाड़ौती में आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर कोई मंत्री किसान के घर आंसू पोंछने नहीं गया। ऐसे में जनता तो जवाब मांगेगी ही। जब महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में कर्ज माफ हो सकता है तो राजस्थान में क्यों नहीं।


सरकार चुनाव से पहले किसानों का कर्ज माफ कर फायदा लेना चाहती है, लेकिन प्रदेश का किसान एक साल इन्तजार नहीं कर सकता। यह सरकार की दोहरी नीति है।

न्याय यात्रा मे सबसे आगे कांग्रेस के झंडों के साथ युवाओं की टोली व उसके पीछे ऊंटगाडिय़ों पर सरकार विरोधी नारों व डीजे के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल था।

यात्रा में पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक रमेश मीणा, पूर्व मंत्री प्रमोद भाया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बीडी कल्ला, पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव ताराचन्द भगोरा, प्रदेश सचिव नारायण सिंह बड़ोली, पूर्व विधायक हेमराज भाटी, कैलाश मीणा, जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, मीनाक्षी चन्द्रावत सहित प्रदेशभर के कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।
भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना की पायलट ने चांदखेड़ी स्थित भगवान आदिनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

गर्मी से पसीने में लथपथ
यात्रा के दौरान उमसभरी गर्मी व तेज धूप के कारण पायलट पसीने से लथपथ होकर चल रहे थे। दो दिनों में बारां से चलकर 50 किमी की पदयात्रा का उनकी चाल पर कोई असर नहीं दिखा। उनकी चाल तेज होने के कारण कार्यकर्ताओं को पीछे-पीछे दौडऩा पड़ रहा था।

Published on:
05 Oct 2017 09:24 pm