कोटा

RBSE 12th Result: किसान की बेटी ने किया कमाल, हिस्ट्री में 100 में से 100 अंक लाकर हासिल किए 95%, बनना चाहती है IAS

Real Life Motivational Story: राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग के परिणाम में कोटा जिले की एक छात्रा ने शानदार सफलता हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली निशा मीणा ने सेल्फ स्टडी के दम पर 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
2 min read
Mar 31, 2026
NIsha Meena
मार्कशीट और निशा मीणा की फोटो: पत्रिका

RBSE 12th Success Story: कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र के कुंदनपुर इलाके की एक छात्रा ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग के परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोदखुर्द की छात्रा निशा मीणा ने 12वीं कला वर्ग में सेल्फ स्टडी से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने इतिहास विषय में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।

सरकारी स्कूल की छात्रा है निशा

निशा मीणा ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनके शानदार परिणाम से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि निशा शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

हिस्ट्री में आए 100 में से 100 नंबर

निशा मीणा ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा पोलिटिकल साइंस में 98 अंक हासिल किए। अन्य विषयों में भी उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त कर कुल 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।

मां गृहणी और किसान है पिता

निशा मीणा कोटा जिले के एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता देवलाल मीणा किसान हैं, जबकि माता उच्चभ मीणा गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा निशा को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। रिजल्ट घोषित होते ही घर में खुशी का माहौल बन गया और माता-पिता अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

रोजाना 8 घंटे पढ़ाई से मिली सफलता

निशा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना लगभग 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षक मुकेश सर को दिया है।

IAS बनने का है सपना

निशा मीणा का सपना आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने का है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहेंगी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन से पढ़ाई करेंगी।

Updated on:
31 Mar 2026 11:36 am
Published on:
31 Mar 2026 11:30 am