कोटा

22 जुलाई से शुरू होगा सावन, इन मंदिरों में सजेंगी शानदार झांकियां

Kota Shiv Temple In Sawan: इस वर्ष श्रावण माह सोमवार से प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में पहले ही दिन से विशेष भक्ति का वातावरण रहेगा। श्रावण माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है, ऐसे में कई शिवालयों में विशेष शृंगार किया जाएगा। आकर्षक झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे।

2 min read
Jul 15, 2024

Sawan 2024: भक्ति भाव का विशेष महीना सावन 22 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। एक माह तक विशेष आयोजन होंगे। एक तरफ बारिश के खुशनुमा मौसम में गोठ व पिकनिक पार्टियां आयोजित की जाएंगी तो दूसरी ओर सावन में भक्ति की बयार चलेगी और भक्त भोलेनाथ को मनाएंगे। कई मंदिरों में प्रतिदिन अभिषेक, पूजन का दौर चलेगा। भगवान भोलेनाथ को आक, धतूरे, बिल्व पत्र चढ़ाएंगे।

इस वर्ष श्रावण माह सोमवार से प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में पहले ही दिन से विशेष भक्ति का वातावरण रहेगा। श्रावण माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है, ऐसे में कई शिवालयों में विशेष शृंगार किया जाएगा। आकर्षक झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे। कहीं महाकाल के स्वरूप में तो कहीं खाटूश्याम बाबा के रूप में भोलेनाथ दर्शन देंगे। कई जगहों पर भजन संध्या, भागवत कथा समेत अन्य आयोजन होंगे। नीलकंठ महादेव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को विशेष शृंगार किया जाएगा। मंदिर पुजारी शिव शर्मा ने बताया कि महाकाल स्वरूप, भंग, मेवा समेत फूल इत्यादि से आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें

लग्जरी लाइफ जीने और अय्याशी करने के लिए करता था ठगी, ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ में एक्शन मोड़ पर आई पुलिस

थेगड़ा स्थित शिवपुरी धाम में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण महोत्सव पर्व मनाया जाएगा। संत सनातनपुरी ने बताया कि 20 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर जागरण होगा। 21 को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। 26 जुलाई से महाशिवपुराण कथा शुरू होगी, 29 जुलाई को महारुद्राभिषेक किया जाएगा, 3 अगस्त को कथा की पूर्णाहुति होगी।

रोज होगा अभिषेक

टीलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन सुबह भगवान का अभिषेक किया जाएगा व शाम को भजन संध्या होगी। प्रत्येक सोमवार को विशेष शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। भीतरिया कुंड स्थित शिवालय में भी हर दिन अभिषेक, पूजन व अलग-अलग सोमवार को महाकाल, खाट़ूश्याम स्वरूप में भोलेनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। शाम 6 बजे से शृंगार के दर्शन होंगे। रामतलाई स्थित जगतमाता मंदिर, राधाकृष्ण व अन्य मंदिर, शिवालयों में भी आयोजन होंगे।

Published on:
15 Jul 2024 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर