कोटा

राजस्थान की सीमा पर दिन दहाड़े हुए चोरी की वारदात, लाखों का माल साफा

थाना क्षेत्र के बालाजी नगर आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े एक सूने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी व सामान चुरा ले गए।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 6:41 AM IST
रावतभाटा बालाजी नगर
रावतभाटा के बालाजी नगर के अलमारी व पलंग पर बिखरा सामान।

रावतभाटा.
कोटा के रावतभाटा में हुई चोरी की वारदात। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालाजी नगर आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े एक सूने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी व सामान चुरा ले गए। घटना के बाद आस-पड़ौसी एकत्र होने लगे तो चार अज्ञात जने कार में सवार होकर फरार हो गए।

Read More: Good News : अब भारत की और बेटियाँ बनेगी इंजीनियर , कोटा में ख़ुशी का माहौल

पुलिस उप अधीक्षक राजाराम मीना ने बताया कि रावतभाटा के बालाजी नगर निवासी अभिषेक जैन कोटा गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी सीमा जैन मकान नम्बर 249 के दरवाजों के ताले लगाकर बच्चों को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल छोडऩे गई थी। जहां से वे कॉलोनी में अपने रिश्तेदार अजीत सिसौदिया के घर मिलने चली गई। शाम को जब के करीब पौने 4 बजे वहां से अपने घर के बाहर उसने अपने सूने मकान के बाहर एक अज्ञात युवक खड़ा था तथा दो जने उसके मकान से बाहर कूदते नजर आए। वहीं निकट ही एक कार खड़ी थी और एक जना कार में बैठा हुआ था। इस दौरान आस पड़ौसी को आते देख चारों जनें कार में बैठकर कोटा की ओर भाग गए।

Read More: Innovation : कोटा के इंजीनियर का कमाल, अब बिना मुर्गी के चलेंगे चूजे

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने मौका देखा। मेन गेट दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरें में कपड़े, सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में दस नोट की एक गड्डी, दो लेपटॉप बैग व अन्य सामान चोरी हो गया। घर में रखी ज्वैलरी सीमा जैन अपने साथ लेकर गई थी। इसके चलते ज्वैलरी चोरी होने से बच गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
20 Jan 2018, 6:41 AM IST
Published on: