2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! 15 वर्षीय मासूम किशोरी का अपहरण कर कोटा में हुआ Gang Rape, एक महिला भी थी 3 गुनेहगारों के साथ शामिल

कोटा में फिर हुआ शर्मनाक कार्य जिसे सुनकर दहल जाएगा दिल। कोटा में एक 15 वर्षीय बालिका के साथ हुआ गैंग रैप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 19 Jan 2018, 11:03 AM IST

rape news

girlfriend gang rape in jabalpur

कोटा / मनोहरथाना.

कोटा में फिर हुआ शर्मनाक कार्य जिसे सुनकर दहल जाएगा दिल। कोटा में ऐसी ही एक घटना का मामला सामने आया है जिसमें एक 15 वर्षीय बालिका के साथ तीन लोगों ने मिलकर किया दुष्कर्म। पुलिस ने थाना क्षेत्र के खाती का पुरा मजरा छुआड़लिया निवासी एक व्यक्ति की ओर से दांगीपुरा थाना क्षेत्र के राजपुरा निवासी भाई-बहन, कोटा कुन्हाड़ी निवासी दो भाइयों के विरुद्ध उसकी 15 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया।

Read More: राजस्थान की नं. 1 पुलिस के ही अधिकारी ने महिला पुलिस अधिकारी के घर में घुस की थी छेड़छाड़, अब चढ़ा उस पर भी पुलिस का शिंकजा


थानाप्रभारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के खाती का पुरा मजरा छुआड़लिया निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसमें बताया कि राजपुरा निवासी प्रेमसिंह पुत्र बापूलाल तंवर, उसकी बहन ललताबाई, कोटा कुन्हाड़ी निवासी जगदीश पुत्र लालसिंह तंवर व उसका भाई मुकेश कुमार गत सोमवार को शाम 4 बजे बोलेरो से फरियादी के खेत पर आए। वहां पुत्री से कहा कि तेरे जीजा का एक्सीडेन्ट हो गया है। वह झालावाड़ अस्पताल में भर्ती है। तेरी बहन ने तुझे बुलाया है। यह कहकर पीडि़ता को बोलेरो में बैठाकर ले गए। उन्होंने झालावाड़ से आगे कहा कि तेरे जीजा को कोटा रैफर कर दिया है। इसके बाद पीडि़ता को कोटा कुन्हाड़ी में जगदीश व मुकेश के मकान में ले गए।

Read More: Followup: राज्य सरकार के आदेशों पर हुई इमानुएल की जांच, तो दस्वातेजों में मिले बडे़-बडे़ गडबडझाले इन्हे देख कमरे कर दिए सीज

वहां प्रेमसिंह, जगदीश व मुकेश ने उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता जैसे-तैसे उनसे छूटकर उसके गांव पहुंची और पिता के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमसिंह, जगदीश, मुकेश व ललता के विरुद्ध अपहरण कर दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।