कोटा

Rajasthan Weather: राजस्थान में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी, जानें IMD का मौसम पूर्वानुमान

April Weather News: राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल के बीच कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Apr 06, 2026
फोटो: मौसम विभाग

IMD Alert: राजस्थान में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम ठंडा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग जयपुर ने 6 से 8 अप्रेल के बीच राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

रविवार को बाड़मेर 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि कोटा 34 डिग्री, जोधपुर और डूंगरपुर 33.3 डिग्री तथा जयपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक कम हो गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Alert : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, राजस्थान में फिर तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है और कुछ जिलों में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। हालांकि 9 अप्रेल से मौसम के फिर से सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

कोटा में मौसम का बड़ा बदलाव

कोटा संभाग में आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 से 8 अप्रेल के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में तेज आंधी, मेघगर्जन, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 6 अप्रेल से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जबकि 7 अप्रेल को इसका सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 8 अप्रेल को संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 9 अप्रेल से अगले 3-4 दिनों तक कोटा संभाग में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

इससे पहले शनिवार को हाड़ौती अंचल में बारिश व ओलावृष्टि होने से रविवार को मौसम में बदलाव रहा। पारे में भी गिरावट रही। मौसम शुष्क रहा। धूप खिली रही। ठंडी हवा चलती रही। कोटा का अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: फसल बीमा योजना में बड़ा खेल! क्लेम करते ही सच आया सामने, किसानों के उड़े होश

Published on:
06 Apr 2026 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर