कोटा

कोटा के इन छात्रों की प्रतिभा पर आपको भी गर्व होगा

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज में तैराकी स्पर्धा में प्रतिभाओं ने लोहा मनवाया, सामने आए कई विजेता।

2 min read
Dec 20, 2017
Swimming competition, District level talent search, Talent, Sports competition, Sports council, Winner, Prize, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
तैराकी स्पर्धा

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिताओं के तहत मंगलवार को तैराकी का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी अजीज पठान ने बताया कि शिवज्योति एज्युकेशनल ग्रुप के निदेशक शिवम गुप्ता ने सभी खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महेश गुप्ता, भाजपा नेत्री प्राची दीक्षित, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष विशाल जोशी ने विजेता खिलाडि़यों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ये रहे विजेता...

बालक वर्ग : फ्री स्टाइल में 50 मीटर में धीरसिंह प्रथम, मानस तिवारी द्वितीय, आर्य शर्मा तृतीय, 100 मीटर में मानस तिवारी प्रथम, धीरसिंह द्वितीय व सूर्य प्रतापसिंह तृतीय, 200 मीटर में अर्श गौतम प्रथम, कनिष्क नागर द्वितीय व नमन जयसवाल तृतीय, 400 मीटर में अर्श गौतम प्रथम, नमन जयसवाल द्वितीय व सूर्य प्रताप तृतीय स्थान पर रहे।
बैक स्ट्रोक में 50 व 100 मीटर में मोहित बैरागी प्रथम, नमन बैरागी द्वितीय व वीरसिंह तृतीय रहे। बटर फ्लाई में 100 मीटर में अनिकेत बिरला प्रथम, दिपेश द्वितीय व पृथ्वीराज तृतीय रह। ब्रेस्ट स्ट्रोक में 50 मीटर में यशराज यादव प्रथम, शुभम खारोल द्वितीय व संयम सामरिया ने तृतीय, 100 मीटर में यशराज यादव ने प्रथम, शुभम खारोल ने द्वितीय व दिपेश दलाल ने तृतीय रहे।

बालिक वर्ग : फ्री स्टाइल में अदिती सिंह प्रथम, नेत्री गौतम द्वितीय व पूनम कुमारी तृतीय, 100 मीटर में हिमांशी गर्ग प्रथम, परीधी शर्मा द्वितीय व योग्या पार्थ ने तृतीय, 200 मीटर में अदिती सिंह प्रथम, नेत्री गौतम ने द्वितीय व पूनम कुमारी ने तृतीय, 400 मीटर में पूजा मेहरा प्रथम, मीतांशी खारोल द्वितीय व माहिल इरशाद तृतीय रही। बेक स्ट्रोक में 50 मीटर में वैशाली कुमारी प्रथम, खुशी माहेश्वरी द्वितीय व योग्या पार्थ तृतीय, 100 मीटर में वैशाली प्रथम, खुशी माहेश्वरी द्वितीय व परीधी शर्मा तृतीय रही। बटर फ्लाई में 50 मीटर वर्निता सेन प्रथम, तनिषा रावल द्वितीय व माहिन इरशाद तृतीय, 100 मीटर में वर्निता सेन प्रथम, अनम मिर्जा द्वितीय व तनिषा रावल तृतीय रही। ब्रेस्ट स्ट्रोक में 50 मीटर में पूर्वि मूंदडा प्रथम, गर्विता सक्सेना द्वितीय व अनम मिर्जा तृतीय, 100 मीटर में पूर्वि मूंदडा प्रथम, गर्विता सक्सेना द्वितीय व हिमांशी गर्ग तृतीय रही।

Updated on:
20 Dec 2017 06:31 pm
Published on:
20 Dec 2017 04:24 pm