कोटा

तीन दिवसीय थार महोत्सव का आगाज

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय थार महोत्सव-2018 की शुरुआत हुई।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2018, 4:18 PM IST
Thar fest

कोटा .

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय थार महोत्सव-2018 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गिरीश वर्मा, एनपीसीएल के सहायक डॉयरेक्टर डॉ. वीके जैन, थार चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता, डॉ. दीपक भाटिया व डॉ. डीके सामरिया ने किया।

आरटीयू में थार महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स | कार्यक्रम में देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज के एक हजार इंजीनियर छात्र जुटे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने कहा कि यह वन्डरफुल कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में जागरूकता आएगी। स्टार्टअप के लिए यह कारागर साबित होगा।

डॉ.वीके जैन ने थर्मल पावर की उपयोगिता पर बल दिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें वैज्ञानिक अतुल मिश्रा एण्ड टीम के गीतों पर छात्र झूम उठे। इलेक्ट्रोनिक डांस म्यूजिक दिल्ली से आए कलाकारों ने भी समां बांध दिया।

Read More: सरकारी योजनाएं साबित हुई छलावा, केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद नहीं मिला लाभ: भरत सिंह

मॉडल्स की प्रदर्शनी
कार्यक्रम में देशभर से जुटे छात्रों ने स्टॉल लगाकर अपने मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई। यहां करीब 55 मॉडल प्रदर्शित किए गए। एनडीआरएफ गांधी नगर, मेडिकल कॉलेज कोटा , आर्य कॉलेज जयपुर , एनपीसीएल रावतभाटा, कोटा थर्मल पावर आदि ने प्रदर्शनी में भाग लिया।

Read More: बिजली निगम विद्यार्थियों के जीवन में कर रहा अंधेरा, परीक्षा के दिनों में काट दिए कनेक्शन

28 प्रतियोगिताएं शुरू
आरटीयू के डॉ. दीपक भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 28 प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इनमें एक्वामिना, रोबोवार, कोटकम्पोजिंग, रोबोटिक्स आदि शामिल हैं। इनका प्रथम चरण पूरा हुआ। शनिवार को सुबह 10.30 बजे एरो मॉडलिंग, एरो ड्रोन की प्रतियोगिताएं हुई । विजेता प्रतिभाओं को 11 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।

Published on: