1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली निगम विद्यार्थियों के जीवन में कर रहा अंधेरा, परीक्षा के दिनों में काट दिए कनेक्शन

डिस्कॉम और निजी बिजली कंपनी की कार्रवाई, परीक्षाओं में भी नहीं पढ़ पा रहे बच्चे | डीसीएम रोड स्थित अपना घर आवासीय योजना और इटावा में बच्चों पर कहर|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 10 Mar 2018, 3:34 PM IST

aapna ghar yojna

कोटा .

बिजली बिल की बकाया राशि की वसूलने की व्द्यिुत महकमें की जिद सैकड़ों परीक्षार्थी बच्चों पर भारी पड़ रही है। ग्रामीण और शहर के आस पास के क्षेत्रों में बिजली निगम और शहर में केडीईएल बकायादारों के धड़ाधड़ कनेक्शन काट रहा है। और, मुसीबत झेल रहे हैं इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले बच्चे। बिजली गुल होने से उनकी परीक्षा की तैयारी पर वार हो रहा है।

निजी बिजली कंपनी ने डीसीएम रोड उद्योग नगर थाने की पीछे स्थित अपना घर आवासीय योजना में 100 से अधिक मकानों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन मकानों में रहने वालों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है। घरों की लाइटें गुल होने से बच्चे तो शाम ढलने के बाद पढ़ ही नहीं पा रहे। क्षेत्र के रहवासियों ने कई बार लाइट काटने वाले लाइनमैनों को बच्चों की परीक्षा खत्म होने के बाद कनेक्शन काटने की अपील भी की, लेकिन लाइनमैन बिना पसीजे 'ऑर्डर फॉलोÓ कर गए। कुछ परिवारों ने अपने पड़ोसियों से मजबूरन अवैध लाइन डाल बल्ब जलाए लेकिन ज्यादातर अंधेरे में ही हैं।

Read More: 70 करोड़ का काम क्या सात कारीगरों से करवाओगे

नहीं पसीजा दिल
मोहल्ले वासियों ने बताया कि बिजली कम्पनी प्रतिनिधि एक सप्ताह से मोहल्ले में घूम-घूम कर लाइट काट रहे हैं। मना करने के बाद भी रोजाना लाइट काटने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बच्चों की परीक्षाएं होने का हवाला देकर मिन्नतें की, यह भी कहा कि बच्चों के खातिर 15 अप्रेल तक की मोहलत दे दें लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Read More: 1 वर्षीय बालिका की ओपन हार्ट सर्जरी

इटावा में दो दर्जन गांव अंधेरे में डूबे
इटावा. उपखंड क्षेत्र में विद्युत निगम ने शुक्रवार को मरझाना, टापरा, रनौदिया, गुणदी व बिरौदा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली कनेक्शन काट दिए। ये गांव अंधेरे में डूब गए हैं। इससे परीक्षाओं की तैयारी में जुटे गुदड़ी के लाल बच्चों की पढ़ाई पर सीधा वार हो गया है। इटावा क्षेत्र में 38 हजार 364 उपभोक्ताओं पर करीब 58 करोड़ से अधिक की राशि बकाया है।
Read More: बजरी खनन पर अदालती रोक,फिर भी नहीं कोई कार्यवाही

केईडीएल प्रतिनिधि, कोटा,सुमित कुमार ने कहा कि अपना घर योजना में अवैध कनेक्शन काटे हैं। लोगों को कनेक्शन देने के लिए पहले भी कैम्प लगाया है। दूसरा कैम्प 13 मार्च को लगेगा। इसमें उपभोक्ता किस्तों में भी पंजीयन शुल्क जमा कराकर कनेक्शन ले सकते हैं।

विधायक कोटा संदीप शर्मा ने कहा कि परीक्षा के वक्त घरों के विद्युत कनेक्शन काटना अनुचित है। बिजली कम्पनी को भी व्यावहारिक दृष्टिकोण देखना चाहिए। बिजली कम्पनी के अधिकारियों से बात कर कनेक्शन नहीं काटने के लिए पाबंद करेंगे।

विधायक लाडपुरा भवानीसिंह राजावत ने कहा कि परीक्षा के वक्त प्रेम नगर और डीसीएम क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन काटना अनुचित है। शनिवार को विद्युत कम्पनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर कनेक्शन नहीं काटने के लिए पाबंद किया जाएगा।