कोटा

कोटा: इनकम टैक्स दफ्तर से सवा 2 करोड़ का सोना चोरी, बदमाशों ने वारदात से पहले तोड़ डाले सीसीटीवी कैमरे

चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
2 min read
Apr 22, 2018
gold theft

कोटा।

आयकर विभाग के दफ्तर के लॉकर में रखा करीब दो करोड़ रुपए का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। बीती रात सोना चुराकर बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। ये भी सामने आया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रारम्भि तफ्तीश में सामने आया है कि जो सवा दो करोड़ का सोना चोरी हुआ है वो कोटा के इनकम टैक्स ऑफिस में दो दिन पहले ही पहुंचा था। इस राशि को आयकर विभाग की टीम ने एक सर्राफा व्यवसाई के यहां से जप्त किया था।

करोड़ों का सोना चोरी होने की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले कैलाशचंद माणकचंद ज्वैलर के यहां से आयकर विभाग ने सर्वे किया था। साथ ही करीब सवा 2 करोड रुपए की ज्वैलरी को जप्त कर टीम लेकर आई थी।

बताया जा रहा है कि यह सोना आयकर विभाग के सहायक निदेशक एएल मीणा के कमरे में रखा हुआ था। यहां पर दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और शातिराना अंदाज में ऑफिस में प्रवेश कर गए। इसके बाद मीणा के कमरे की अलमारी में रखा हुआ सोना चुरा लिया।

ख़ास बात ये है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के मकसद से इनकम टैक्स ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चोरी की सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना अधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही गहनता से छानबीन कर से पूरे मामले की जांच की।

उदयपुर रेंज के प्रधान आयकर आयुक्त एम रघुवीर ने जांच कमेटी गठित की है। इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नज़र आ रही है, लिहाज़ा पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Published on:
22 Apr 2018 01:16 pm