
robbery,terror,crime,assault,police,injured,rascal,
आगर- मालवा. रात के समय सभी लोग जब अपने घरों में सोए हुए थे, उसी समय लाठी के दम पर कुछ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में महिला और बच्चों पर लाठियों से हमला किया गया। इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
आगर के बड़े गवलीपुरा गांव में लूट की घटना हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लाठी के दम पर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना में एक बच्ची के पैर से पायल, महिलाओं से कान की बाली और मंगलसूत्र छीनकर ले गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तफ्तीश की। फिंगरपिं्रट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलवाया गया।
डॉग स्क्वॉड ने की जांच
सूचना मिलने पर वारदात स्थल पर गांव में डॉग स्क्वॉड पहुंची। जहां घटना घटित हुई थी, वहां डॉग ने संूघकर आरोपियों के कदमों के निशानों के आधार पर दौड़ लगाई। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
अवैध संबंध से रोका तो पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का मामला
उज्जैन. युवक ने जैथल निवासी पत्नी को अवैध संबंध रखने पर टोका तो उसने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज करवा दिया। शनिवार को पीडि़त पति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पीड़ा बताई।
सांदिपनी नगर निवासी जयदीप बैरागी ने बताया कि वर्ष २०१६ में जैथल निवासी भारती बैरागी पुत्री रोहित बैरागी से विवाह हुआ था। पत्नी भारती के जैथल गांव के राहुल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर उसे अवैध सम्बंध रखने से रोका था। इससे नाराज भारती ने परिवार को प्रताडि़त किया और दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज करवा दिया और पत्नी अब भरण पौषण की मांग कर रही है। पीडि़त युवक ने बताया कि भारती के इस षड्यंत्र में उसके पिता रोहित का भी हाथ है जो भारती को अपने साथ लेकर गए थे। युवक ने बताया कि दहेज प्रताडऩा के प्रकरण के चलते समाज में परिवार वालों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं परिवार वालों को जान का खतरा है। जयदीप ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में उचित जांच कर न्याय करें ताकि वह किसी धोखेबाजी और झूठे प्रकरण में फंसने से बच सके।
पुत्र को परेशान करने की बात गलत, बहू कर रही परेशान
उज्जैन. पिछले दिनों बेरोजगार बेटे के साथ विवाद के बाद पुत्र के गायब होने का मामला सामने आया जिसको लेकर पत्नी ने माधवनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले में पिछले एक सप्ताह से गायब पुत्र के पिता ने बहू पर परेशान करने आरोप लगाते हुए कहा कि बहू व उसके परिवार वाले षडयंत्र पूवर्क मुझे फंसाने और बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। शिवाजी पार्क निवासी कैलाशचंद्र पाठक ने बताया कि पुत्र प्रितेश व बहू पूजा शादी के बाद से ही अलग रह रहे हैं। पिछले दिनों बहू पूजा आई और उसने पुत्र का मैसेज दिखाते हुए बताया कि वह आपकी वजह से चला गया है।
Published on:
22 Apr 2018 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
