29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने हलवाई को फेंका खौलते तेल की कढ़ाई में , कारण जान के हैरान रह जाएंगे आप

सब्जी बिगडऩे पर आयोजक ने हलवाई को खौलते तेल की कढ़ाई में धकेला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Apr 2018, 3:44 PM IST

CRIME BHIND

भिण्ड. गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौदा में एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए खाना बनाने पहुंचे ३५ वर्षीय हलवाई को सब्जी बिगडऩे पर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि गुस्से में उसे खौलते तेल की कढ़ाई में धकेल दिया जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए। वारदात 20 एवं 29 अप्रैल की दरमियानी रात की है। घायल अवस्था में हलवाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पवन पुत्र द्वारिका प्रसाद नाई निवासी गोहदी ने बताया कि वह अपने साथी संतोष परिहार व भूरे नाई के साथ पंकज शर्मा के घर पर आयोजित कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए ग्राम सिरसौदा गया था। सब्जी बनाने के बाद पूड़ी सेंक रहा था तभी पंकज शर्मा आया और बोला तूने सब्जी खराब बनाई है। इसी दौरान वह मारपीट करने लगा। मना करने पर पंकज शर्मा व उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। पुलिस ने पंकज शर्मा सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।

वाहन ने घुुड़सवार को टक्कर मारी, घोड़े की मौत

भिण्ड. गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 92 पर 29 अप्रैल की सुबह सात बजे अज्ञात वाहन चालक ने घुड़सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घुड़सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार रामकिशोर उर्फ भूरे पुत्र मुंशीलाल मिश्रा निवासी गोहद चौराहा ने शिकायत में बताया कि वह घोड़े पर सवार होकर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से उसके घोड़े को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पति सहित छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज
भिण्ड देहात थाना अंतर्गत ग्राम रतनूपुरा में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत की घटना में जांच उपरांत पुलिस ने मृतका के पति सहित आधा दर्जन ससुरालीजन पर दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। ्र पुलिस के अनुसार रामादेवी पत्नी राजकुमार बघेल निवासी रतनूपुरा की उसके ही घर में फंदे पर लटकी हुई लाश बरामद की गई थी। जांच में पाया गया कि मृतका रामादेवी को उसका पति राजकुमार बघेल, ससुर लक्ष्मण बघेल, सास केशकली, जेठानी रजनी, जेठ बलवीर सिंह बघेल एवं सोनू बघेल दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। महिला की मौत के बाद मृतका रामादेवी के पीहर पक्ष से परिजन सुनील उर्फ चरन सिंह पुत्र विजयराम बघेल निवासी बरुआनगर भिण्ड के कथन भी दर्ज किए गए। बयानों में उसने मृतका के ससुरालीजनों पर अतिरिक्त रूप से दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग