हर मैटीरियल की टेस्टिंग की सुविधा
संभागीय मुख्यालय में शासन द्वारा लगवाई गई मशीनें डिजिटल और ऑटोमैटिक हैं। इन मशीनों के माध्यम से रेत, सीमेंट, गिट्टी, मिट्टी, मुरुम, पत्थर के अलावा लोहे और सरिया से लेकर हर सामग्री की जांच और परीक्षण की सुविधा होने के बावजूद सरकारी मशीनों का उपयोग नहीं होने से जहां एक ओर मशीनें जंग खा रही हैं, वहीं बिना परीक्षण कराए ही मनमानी घटिया और गुणवत्ताहीन कार्य लगातार पांच सालों से अधिक समय से कराए जा रहे हैं। इस ओर संभाग के प्रशासनिक अधिकारी तक मामले को नजर अंदाज कर रहे हैं।