कोटा

Breaking News: खुलासा: भरतपुर और करोली को आतंककारी हमले से दहलाने की धमकी के पीछे पुलिस से थी नाराजगी

भरतपुर आईजी के मोबाइल पर भरतपुर व करौली में आतंककारी हमले का मैसेज करने वाले युवक ने पुलिस पूछताछ में धमकी की वजह बताई तो पुलिस भी सकते में आ गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 4:29 PM IST
Terrorist attacks

कोटा . भरतपुर आईजी के मोबाइल पर भरतपुर व करौली में आतंककारी हमले का मैसेज करने वाला युवक अब्दुल शाकिर (36) ने पुलिस पूछताछ में बातया कि वह मूल रूप से करौली का रहने वाला है। कुछ समय से दिल्ली में रह कर बिल्डर का काम कर रहा है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा अब्दुल गफ्फार व मुश्ताक वहीं करौली में रह रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले करौली निवासी अजीमुद्दीन व अशफाक वगैरह ने उनके चाचा के मकान में तोडफ़ोड़ कर दी थी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। क्रॉस केस दर्ज हुए लेकिन दूसरे पक्ष पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि उनके पक्ष के 5 लोगों को थाने में बंद कर दिया।

खौफ : इस रूट पर बस चलाने से डरती है रोडवेज, पुलिस भी कतराती है ड्राइवरों की सुरक्षा करने से

इस संबंध में उसने करौली एसपी, कलक्टर, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री समेत सभी को पत्र लिखे लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह 17 जनवरी को करौली भी गया था। वहां से गुरुवार रात को ही कोटा अपनी बुआ के लड़के के घर आया। यहां उसने दूसरे पक्ष के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करवाने के लिए ही आईजी भरतपुर के मोबाइल पर मैसेज किया था।

Read More: रेलवे की छवि को बेहतर बनाने के लिए स्टाफ को पढ़ा रहे यात्री सेवा का पाठ

किशोरपुरा सीआई घनश्याम मीणा ने बताया बताया कि युवक ने मैसेज में दूसरे पक्ष को आतंकारी संगठन से जुड़ा होना बताया। उनसे आर्थिक मदद मिलना, बाहुबली होना बताया ताकि इससे पुलिस उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवई करे। लेकिन जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह घबरा गया। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी।

गौरतलब है कि भरतपुर आईजी के मोबाइल पर भरतपुर व करौली में आतंककारी हमले का मैसेज करने पर अब्दुल शाकिर को कोटा पुलिस ने शुक्रवार रात को किशोरपुरा क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
20 Jan 2018, 4:29 PM IST
Published on: