कोटा

अब नहीं जा सकेंगे इस जनाना घाट के पास, वजह जानकर उछल पड़ेंगे आप

किशोर सागर तालाब पर सैर करने वालों की सुरक्षा को लेकर निर्णय लिया गया। सुबह ढाई घंटे संग्रहालय से जनाना घाट तक ट्रेफिक बंद रहेगा।

2 min read
Oct 10, 2017
Morning Walk, Kishor Sagar Pond, The Museum, Janana Ghat, Citizen Protection, Pollution, Traffic Off, Traffic in Kota, Traffic Police, Parking,  Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
किशोर सागर तालाब

किशोर सागर तालाब के किनारे संग्रहालय से जनाना घाट तक अब सुबह के समय भी ढाई से तीन घंटे तक ट्रेफिक बंद रहेगा। इसके चलते यहां सैर करने वाले लोगों को वाहनों के प्रदूषित धुएं से राहत के साथ ही शुद्ध वातावरण मिल सकेगा। वहीं दुर्घटना होने की संभावनाएं बिल्कुल नहीं रहेगी। इससे लोग खुली हवा में आराम से सैर कर सकेंगे। वर्तमान में यहां शाम को 4 बजे के बाद ट्रेफिक बंद रहता है।

सैर के वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती है

यातायात उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि सुबह के समय कई बार रोडवज बसें और भारी वाहन बड़ तिराहे से नाना देवी मंदिर रोड होते हुए नयापुरा व रामपुरा की तरफ जाते हैं। इस दौरान यहां ट्रेफिक सिपाही भी नहीं होते हैं। जिनसे सीबी गार्डन में सुबह के समय सैर करने आने वाले लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। इस रोड़ पर सुबह 6 से 9 बजे के बीच गार्डन में आने वालों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। जिनमें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

ट्रेफिक पूरी तरह बंद रहेगा

इसके अनुसार रविवार को सुबह 6 से 9 बजे तक और अन्य दिनों सुबह 6 से 8ण्30 बजे तक संग्रहालय (तेजाजी मंदिर) से जनाना घाट तक और जनाना घाट से संग्रहालय तक ट्रेफिक पूरी तरह बंद रहेगा। दोनों तरफ लगे लोहे के बेरीकेट्स बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान वहां ट्रेफिक सिपाही भी तैनात रहेंगे।

पहले भी हुई कोशिशें

मीणा ने बताया कि अभी इस जगह पर शाम 4 बजे से रात तक यातायात बंद रहेगा। एेसे ही व्यवस्था भी सुबह के समय ढाई से तीन घंटे के लिए की गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राजस्थान पत्रिका ने इस रोड पर हमराह की शुरुआत की थी। उस समय भी सुबह के समय इस रोड को नो ट्रेफिक जोन बनाने के प्रयास किए गए थे। जिसे यातायात पुलिस अब लागू कर रही है।

उप अधीक्षक मीणा ने बताया कि सुबह के समय सैर पर आने वालों से तालाब के किनारे वाहन स्टैंड में खड़े करने पर किसी तरह का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Updated on:
10 Oct 2017 12:38 pm
Published on:
10 Oct 2017 12:33 pm